दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता या यूं कहें कि 'तानाशाह' किम जोंग उन तो न जानता हो। ये अक्सर देश में मिसाइलों के परीक्षण की वजह से चर्चा में रहते हैं। वैसे तो उत्तर कोरिया को एक 'गुप्त देश' माना जाता है, क्योंकि यहां की बातें बाहरी दुनिया में बहुत कम ही पहुंचती हैं और उसकी वजह है किम जोंग का तानाशाही रवैया। आज हम आपको किम जोंग से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
2 of 6
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
किम जोंग उन साल 2011 में अपने पिता किम जोंग इल की मौत के बाद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता बने थे। उनके दादा किम-II सुंग उत्तर कोरिया के संस्थापक और पहले नेता थे, जिनकी मौत साल 1994 में हुई थी। आज किम-II सुंग को पूरे देश में भगवान की तरह पूजा जाता है। कहते हैं कि उत्तर कोरिया के हर घर में किम जोंग के पिता और उनके दादा की तस्वीरें लगाना अनिवार्य है।
3 of 6
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
किम जोंग के जन्म को लेकर भी विवाद है। दक्षिण कोरिया के रिकॉर्ड के मुताबिक, किम जोंग का जन्म आठ जनवरी 1983 को हुआ था। इस हिसाब से उसकी उम्र फिलहाल 37 साल है, जबकि अमेरिकी रिकॉर्ड्स में उनकी उम्र आठ जनवरी 1984 बताई गई है, जिसके हिसाब से वो 36 साल के होंगे। अब उनकी सही उम्र क्या है, ये तो खुद किम जोंग जानें या फिर उनके करीबी।
4 of 6
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
कहते हैं कि किम जोंग उन की शुरुआती पढ़ाई उत्तर कोरिया से नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बर्न से अंग्रेजी माध्यम से हुई है। उस स्कूल में किम 'चोल-पक' या 'पक-चोल' नाम से 1993 से लेकर 1998 तक थे। इसके बाद उन्होंने 1998 से 2000 के बीच बर्न में ही जर्मन लैंग्वेज स्कूल में भी पढ़ाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो बहुत शर्मीले स्वभाव के थे।
5 of 6
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
साल 2001 में किम जोंग स्विट्जरलैंड से वापस अपने देश उत्तर कोरिया आ गए थे और उसके बाद राजधानी प्योंगयांग में मिलिट्री यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिट्री यूनिवर्सिटी में वह 2002 से 2007 तक थे, लेकिन उनकी पढ़ाई हमेशा घर पर ही होती थी। आपको शायद पता न हो, लेकिन किम जोंग उन को मलेशिया के एचईएलपी यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है।