फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध ग्रह के वो अजीबोगरीब रहस्य, जिसके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Thu, 15 Oct 2020 01:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Interesting and mysterious facts of mercury planet
बुध ग्रह - फोटो : Pixabay

हमारे सौरमंडल में कुल आठ ग्रह हैं, जिसमें सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक वाला ग्रह है बुध, जिसे अंग्रेजी में 'मरक्यूरी' के नाम से जाना जाता है। यह नाम एक संदेशवाहक रोमन देवता के नाम पर पड़ा है, क्योंकि यह ग्रह आकाश में काफी तेजी से गमन करता है। लगभग 88 दिन में ही यह अपना एक परिक्रमण पूरा कर लेता है। हम आपको इस ग्रह के कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आ जानते होंगे। 

Interesting and mysterious facts of mercury planet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बुध को पृथ्वी के बाद दूसरा सबसे घना ग्रह (खनिज की अधिकता) कहा जाता है, जहां खनिज की अधिकता है। यह मुख्य रूप से भारी धातुओं और चट्टान की विशाल संरचना से बना ग्रह है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बुध की सतह पृथ्वी के चंद्रमा की सतह से बिल्कुल मिलती जुलती है। 

Interesting and mysterious facts of mercury planet
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

बुध ग्रह पर जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है, क्योंकि यहां का वायुमंडल मौसम रहित है। यानी इस ग्रह के वायुमंडल में पृथ्वी की तरह मौसमी घटनाएं नहीं होती। इसका औसत तापमान -173 से 427 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है, जो किसी भी जीव को पल भर में जमा दे या जला दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting and mysterious facts of mercury planet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बुध ग्रह के सतह के नीचे पृथ्वी की तरह ही टेक्टोनिक प्लेट्स सक्रिय हैं, जिसके कारण इस ग्रह पर भी भूकंपीय घटनाएं होती रहती हैं। यहां की सतह पर कुछ प्राचीन लावा क्षेत्रों की उपस्थिति से पता चलता है कि अतीत में बुध पर ज्वालामुखी गतिविधि रही थी। 

विज्ञापन
Interesting and mysterious facts of mercury planet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बुध ग्रह को सुबह या शाम का तारा भी कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्योदय से ठीक पहले और सूर्यास्त के ठीक बाद आसमान में दिखाई देता है। यह सौरमंडल के उन पांच ग्रहों में से एक है जो आसमान में नग्न आंखों से देखे जा सकते हैं। बुध के अलावा अन्य चार ग्रह शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि हैं। बुध पर एक दिन पृथ्वी के 176 दिनों के बराबर होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह ग्रह लगातार सिकुड़ रहा है। उनका कहना है कि चार अरब साल पहले जब बुध ग्रह की सतह सख्त हुई थी तब की तुलना में आज यह ग्रह सात किलोमीटर छोटा हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed