{"_id":"627661a9a78cf5054661918a","slug":"indian-startup-wakefit-solutions-company-initiative-allow-employee-sleep-for-30-minutes-inside-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इस भारतीय कंपनी ने किया बड़ा एलान, ऑफिस में सो सकते हैं कर्मचारी, वजह है दिलचस्प","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इस भारतीय कंपनी ने किया बड़ा एलान, ऑफिस में सो सकते हैं कर्मचारी, वजह है दिलचस्प
Sat, 07 May 2022 05:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 05:40 PM IST
सार
भारतीय स्टार्टअप कंपनी वेकफिट सॉल्यूशन ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि कर्मचारी दफ्तर में आधें घंटे की नींद ले सकते हैं। कर्मचारियों को दोपहर दो बजे से लेकर ढाई बजे तक सोने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑफिस में सो सकते हैं कर्मचारी
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Startup Wakefit Solutions: अभी तक आपने ऑफिस में सिर्फ काम ही काम के बारे में सुना होगा। कभी कभी लोग ऑफिस में काम करके इतना थक जाते हैं कि उनको आराम की जरूरत होती है। अब एक भारतीय कंपनी ने कर्मचारियों की इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखकर बड़ा एलान किया है। कंपनी ने अपने फैसले में कहा है कि कर्मचारी अब दफ्तर में आधे घंटे तक सो सकते हैं। आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है।
विज्ञापन
यह एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी है जिसका नाम वेकफिट सॉल्यूशन है। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को मेल के जरिए इसकी सूचना दी है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अब वो दफ्तर में आधें घंटे की नींद ले सकते हैं। कंपनी ने सोने के लिए अधिकारिक समय का भी एलान किया है। सभी कर्मचारियों को ऑफिस में सोने का समय दिया जाएगा। कर्मचारी दफ्तर में ही सो सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इससे कर्मचारी सेहतमंद रहेंगे और काम भी ज्यादा होगा। कर्मचारियों को दोपहर दो बजे से लेकर ढाई बजे तक सोने का समय दिया जाएगा। दरअसल स्टार्टअप कंपनी वेकफिट सॉल्यूशन सोने के सामान ही बनाती है। कर्मचारियों के लिए की गई ये अच्छी शुरुआत उसके ब्रांड के साथ भी मैच करता है।
विज्ञापन
Official Announcement 📢 #sleep #powernap #afternoonnap pic.twitter.com/9rOiyL3B3S
— Wakefit Solutions (@WakefitCo) May 5, 2022
कंपनी के सह-संस्थापक चैतन्य रामालिंगेगौड़ा ने बताया है कि दोपहर के समय सोने लेने से काम से अच्छे होता है यानी प्रदर्शन बेहतर होता है और प्रोडक्टिविटी भी ठीक रहती है। चैतन्य ने नासा की एक स्टडी और हावर्ड की स्टडी हवाला दिया है। इन स्टडी में कहा गया है कि 26 मिनट की नींद लेने से काम के दौरान प्रदर्शन 33 प्रतिशत बेहतर रहता है।
कंपनी ने ट्वीटर और फेसबुक पर भी यह बड़ी घोषणा की है। कंपनी की तरफ से सोने के समय की नियमावली भी जारी की गई है।