फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Army officer seen playing cricket with youth in Kashmir Video goes Viral on Internet

Viral Video: कश्मीर में युवाओं संग क्रिकेट खेलते दिखे इंडियन आर्मी अफसर, लोग बोले- ऑफिसर का ऑरा नेक्स्ट लेवल

Wed, 20 Aug 2025 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 20 Aug 2025 12:02 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि 44 राष्ट्रीय राइफल्स का एक अधिकारी बल्ला पकड़े खड़ा है और सामने से एक तेज गेंदबाज बॉल डालता है। ऑफिसर बड़े ही मजे से खेलते दिख रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि इसमें खास क्या है?

विज्ञापन
Indian Army officer seen playing cricket with youth in Kashmir Video goes Viral on Internet
क्रिकेट खेलते दिखे भारतीय सेना के अधिकारी - फोटो : एक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय सेना का एक ऑफिसर वहां के लोकल लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही धूम मच गई और लोग तरह-तरह की तारीफ करने लगे। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि 44 राष्ट्रीय राइफल्स का एक अधिकारी बल्ला पकड़े खड़ा है और सामने से एक तेज गेंदबाज बॉल डालता है। ऑफिसर बड़े ही मजे से खेलते दिख रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि इसमें खास क्या है? खास बात ये है कि यह वही बटालियन है जो आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों के लिए जानी जाती है। मतलब जिनको हम हमेशा एक्शन और सिक्योरिटी से जोड़ते हैं। वही लोग अब आम युवाओं के साथ खेलते-कूदते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को पसंद आया वीडियो
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया लोगों ने ढेरों अच्छे कमेंट्स किए। किसी ने कहा कि सेना सिर्फ हमें सुरक्षित ही नहीं रखती, बल्कि लोगों के बीच भरोसा और दोस्ती भी बढ़ा रही है। कई लोगों को यह देखकर अच्छा लगा कि वहां के युवा अब आर्मी को सिर्फ एक फोर्स नहीं, बल्कि अपने साथी की तरह देखने लगे हैं। यह वीडियो सबसे पहले एक्स पर @FatimaDar_jk नाम की यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह नजारा शोपियां का है और अब यहां आवाम और जवानों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले ऐसा सोचना भी मुश्किल था, लेकिन अब लोग सेना की कोशिशों और योगदान को समझने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर एक और यूजर ने ऑफिसर की तारीफ करते हुए लिखा कि 44 राष्ट्रीय राइफल्स की राजपूत रेजिमेंट का अंदाज ही अलग है। उन्होंने खासतौर पर ऑफिसर के स्कार्फ और उनके व्यक्तित्व की तारीफ की। वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि ऐसे इवेंट्स और भी ज्यादा होने चाहिए ताकि सेना और आम लोगों के बीच रिश्ते और मजबूत हो सकें। असल में यह पहली बार नहीं है कि आर्मी ने खेल के जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश की हो। इससे पहले बारामूला में भी सेना ने "चिनार प्रीमियर लीग" आयोजित की थी। पिछले महीने इसका 11वां एडिशन खेला गया था। ये टूर्नामेंट भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर बने स्टेडियम में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed