{"_id":"5ee74e498ebc3e42bd4d96f6","slug":"incident-at-petrich-war-between-greece-and-bulgaria-because-of-a-dog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब एक कुत्ते की वजह से दो देशों में हुआ था भीषण युद्ध, हैरान कर देगी ये कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब एक कुत्ते की वजह से दो देशों में हुआ था भीषण युद्ध, हैरान कर देगी ये कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इतिहास में अब तक कई लड़ाइयां लड़ी गई हैं, जिसमें विश्व युद्ध जैसी 'महा लड़ाई' भी शामिल है। वैसे तो लगभग हर लड़ाई सत्ता के लिए या राज्य के विस्तार के लिए ही होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी विचित्र लड़ाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका कारण जान कर आप सोच में पड़ जाएंगे। ये लड़ाई यूरोप के उन दो देशों के बीच लड़ी गई थी, जो हैं तो बहुत छोटे, लेकिन उनका इतिहास काफी पुराना और रोचक रहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बात 1925 की है। उन दिनों ग्रीस (यूनान) और बुल्गारिया के बीच काफी तनातनी चल रही थी और इन्ही दो देशों के बीच एक कुत्ते की वजह से युद्ध हुआ था। जी हां, कुत्ते के कारण दोनों देश आपस में भिड़ गए थे। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि ग्रीस का एक कुत्ता गलती से मैसेडोनिया की सीमा को पार कर गया। अब उस कुत्ते को पकड़ने के लिए उसका मालिक (जो ग्रीस की सेना में एक सिपाही था) भी मैसेडोनिया की सीमा में प्रवेश कर दिया।
3 of 5
ग्रीस (यूनान) और बुल्गारिया का बॉर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
उस समय मैसेडोनिया की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बुल्गारिया के सैनिकों पर थी। जब बुल्गारिया के सैनिकों ने देखा कि ग्रीस का एक सैनिक उनकी सीमा में प्रवेश कर गया है तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत उसे गोली मार दी। इस घटना का परिणाम ये हुआ कि दोनों देशों के बीच का राजनीतिक तनाव और बढ़ गया और अपने सैनिक की हत्या से नाराज ग्रीस ने बुल्गारिया पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रीस और बुल्गारिया के बीच यह लड़ाई 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर के बीच लड़ी गई थी। इस युद्ध में करीब 50 लोग मारे गए थे। यह युद्ध बुल्गारिया जीत गया, लेकिन बाद में दोनों देशों के बीच एक संधि हुई, जिसमें यह तय हुआ कि युद्ध में बुल्गारिया को जितना नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई ग्रीस करेगा। आखिरकार ग्रीस ने हर्जाने के तौर पर बुल्गारिया को 45 हजार पाउंड यानी अभी के हिसाब से करीब 43 लाख रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस लड़ाई को 'पेट्रीक की घटना' के तौर पर जाना जाता है। एक कुत्ते की वजह से दो देशों के बीच लड़ाई और जान-माल की भारी क्षति मुर्खतापूर्ण लड़ाई तो लगती है, लेकिन यह अपने आप में बेहद ही अलग किस्म की और रोचक लड़ाई थी, जो शायद ही कभी भविष्य में दोहराया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।