{"_id":"68f0a767b6bce6c4d70b081c","slug":"in-arab-countries-the-punishment-for-a-rapist-is-so-severe-that-watching-the-video-will-send-shivers-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अरब देशों में रेप के अपराधी की सजा होती है इतनी खतरनाक, वीडियो देखते ही कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अरब देशों में रेप के अपराधी की सजा होती है इतनी खतरनाक, वीडियो देखते ही कांप जाएगी रूह
Thu, 16 Oct 2025 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:05 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक अपराधी को खुले मैदान में लाया गया है। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। चारों तरफ सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अरब देशों में ऐसे दी जाती है रेप की सजा
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कोई अपराध करता है तो उसे किस तरह की सजा मिलनी चाहिए? अलग-अलग देशों में इसके अलग-अलग तरीके हैं। कहीं अदालत फैसला सुनाती है तो कहीं फॉर्मल तरीके अपनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर खाड़ी देशों से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो इतना तेजी से फैल रहा है कि हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। वजह यह है कि इसमें दिखाया गया सजा देने का तरीका बेहद खौफनाक है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक अपराधी को खुले मैदान में लाया गया है। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। चारों तरफ सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। सब कुछ बहुत अनुशासन के साथ हो रहा है जैसे यह कोई आधिकारिक प्रक्रिया हो। दावा किया जा रहा है कि अपराधी ने हत्या या रेप जैसा बड़ा जुर्म किया था, जिसकी सजा अब उसे मिल रही है। वीडियो देखकर लगता है कि यहां अपराधी को लोगों के सामने ही दर्दनाक तरीके से दंड दिया जाता है ताकि बाकी लोग सबक लें। यह सीन इतना डिस्टर्बिंग है कि कई लोग इसे देखने के बाद हिल गए।
विज्ञापन
https://www.facebook.com/share/v/1Vt6UHukqC/
खाड़ी देशों में ऐसे दी है रेप की सजा
खाड़ी देशों के बारे में यह बात पहले से जानी जाती है कि वहां कानून बहुत सख्त हैं। यहां शरीयत के हिसाब से फैसले होते हैं और गंभीर अपराधों के लिए कठोर सजाएं दी जाती हैं। ऐसे देशों में यह मान्यता है कि अगर अपराध को सख्ती से नहीं रोका गया तो समाज में डर खत्म हो जाएगा। हालांकि, जब भी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते हैं, वहां का प्रशासन इन्हें मान्यता नहीं देता। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि गलत सूचनाएं और अफवाहें ज्यादा न फैलें।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को फेसबुक पर "Nasim Hindi" नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। देखते ही देखते इस पर लाखों व्यूज आ गए और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया। इतना ही नहीं, लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट भी किए। किसी ने कहा कि अपराधी को माफ कर देना बेहतर होता तो किसी ने लिखा कि हमारे देश में तो ऐसे मामलों में सेटिंग हो जाती है और अपराधी पैसे देकर बच निकलता है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर उनकी हालत खराब हो गई। दरअसल ऐसे वीडियो इसलिए चर्चा का विषय बन जाते हैं क्योंकि यह हमें सोचने पर मजबूर करते हैं कि अपराध रोकने का असली तरीका क्या है? क्या अपराधी को इतनी कठोर सजा देना सही है या फिर कानून के जरिए न्याय दिलाना ज्यादा उचित है? हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है।