फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ICU Nurse Reveals Most Common Last Words Uttered By Dying Patients

Viral News: आईसीयू की नर्स का चौंकाने वाला खुलासा, मरने से कुछ समय पहले क्या कहते हैं इंसान

Mon, 23 Feb 2026 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 06:04 PM IST
सार

Viral News: फ्लोरिडा की 29 साल की नर्स ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। उन्होंने बताया कि इंसान मरने से पहले अपने आखिरी पलों में क्या कहता है। 

विज्ञापन
ICU Nurse Reveals Most Common Last Words Uttered By Dying Patients
आईसीयू की नर्स का चौंकाने वाला खुलासा, मरने से कुछ समय पहले क्या कहते हैं इंसान - फोटो : Adobe Stock Photo

विस्तार

Viral News: धरती पर जन्म लेने वाले हर इंसान की मौत निश्चित है। यह ऐसा सच है, जिसे कोई झूठा साबित नहीं कर सकता है। अस्पताल के आईसीयू में काम करने वाले डाॅक्टर और नर्स इस हर दिन आंखों से देखते हैं। फ्लोरिडा की 29 साल की नर्स कर्स्टी रॉबर्ट्स ने भी कई बार यह सच देखा है। बीते चार वर्षों में उन्होंने कई मरीजों को अपने सामने आखिरी सांस लेते देखा है। वो उन मरीजों के आखिरी पलों में उनके साथ मौजूद रही हैं। 

विज्ञापन


कर्स्टी ने मरने वाले लोगों के बारे में कुछ बातें बताई हैं। उनका कहना है कि कई लोग मरने से ठीक पहले एक तरह का आध्यात्मिक बदलाव महसूस करते हैं। इस बदलाव को मेडिकल साइंस के लिए पूरी तरह समझ पाना आसान नहीं है। उनके मुताबिक, यह एक ठहराव की तरह होता है, जो मरीज के आखिरी पलों में एक अलग तरह का सुकून देता है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्स्टी कहती हैं कि कई मरीज अपने आखिरी पलों में करीब एक जैसी बातें कहते हैं। उनका कहना है कि चाहे मरीज की हालत बाहर से ठीक दिखे, वे अक्सर मौत को पहले ही महसूस कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: परीक्षा की कॉपियां देख DU प्रोफेसर ने छात्रों से की हाथ जोड़कर ये अपील, जानिए क्या है वजह?

मरने से पहले क्या कहते हैं मरीज? 

उन्होंने कहा कि मरने पहले लोग कई बातें कहते हैं। जैसे मेरे परिवार से कह देना कि मैं उनसे प्यार करता/करती हूं। कई बार वे कहते हैं-मुझे ठीक नहीं लग रहा। वहीं कुछ मरीज साफ-साफ कहते हैं-मुझे पता है कि मैं मरने वाला हूं। कोई कहता है कि मुझे लगता है कोई मुझे बुला रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाक्य कहने के थोड़ी देर बाद कई मरीजों की मौत हो जाती है। 


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार मरीज के सभी टेस्ट और वाइटल्स सामान्य होते हैं। शरीर में कोई बड़ा खतरा नहीं दिखता है, लेकिन अचानक कुछ बदल जाता है, जिसे मशीनें भी नहीं पकड़ पातीं। वे इसे एक तरह का ट्रांजिशन बताती हैं। ऐसे में दवाईयां काम नहीं करती हैं और लगता है कि आत्मा धीरे-धीरे विदाई की तैयारी करने लगती है। 

Viral Video: युवक ने अपनी पहली सैलरी से पूरा किया मां का सपना, वायरल कहानी हर किसी को कर रही भावुक

वैज्ञानिकों का मानना है कि मौत से पहले दिमाग शरीर को कुछ संकेत देते हैं। इससे बेचैनी या असहजता महसूस हो सकती है, लेकिन कर्स्टी ने कहा कि उनके अनुभव सिर्फ विज्ञान से आगे जाते हैं। कई अनुभवी नर्सों और देखभाल करने वालों के अनुसार, मौत सिर्फ एक शारीरिक घटना नहीं है, बल्कि एक गहरी भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed