फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   How to a sleep quickly method to get sleep in two minutes this trick use to army jawan

अजब-गजब: सिर्फ 2 मिनट में आ जाएगी गहरी नींद, अपनाएं ये खास तरीका, सेना के जवान भी करते हैं इस्तेमाल

Mon, 24 Jan 2022 12:08 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
How to a sleep quickly method to get sleep in two minutes this trick use to army jawan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर इंसान 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लेता है तो तमाम बीमारियों से दूर रह सकता है। लेकिन आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों को नींद नहीं आती है। इसका कारण है कि लोग देर रात तक स्मार्टफोन चलाते हैं, सिनेमा देखते हैं, पार्टी करते हैं जिससे उन्हें सोने में देर हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इंसान की नींद ही उसकी कई सारी बीमारियों का इलाज है। जब हम काम करके थक जाते हैं तो नींद ही एक ऐसा तरीका है जिससे हमारे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है। मगर, आजकल लोगों को नींद बहुत कम आती है। अच्छी नींद लेने के लिए हमें दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। अगर हम कुछ तरीके अपनाएं तो हमें नींद भी अच्छी आएगी और हमारे शरीर को भी आराम मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि हम एक अच्छी नींद कैसे ले सकते हैं........

विज्ञापन

How to a sleep quickly method to get sleep in two minutes this trick use to army jawan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिटनेस गुरु जस्टिन ऑगस्टीन ने सोने की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने जल्दी नींद आने के कुछ आसान तरीके बताए हैं। इन तरीकों के बारे में जस्टिन से भी पहले ये तरीके लेखक लॉयल बड विंटर ने अपनी किताब रिलैक्स एंड विन चैंपियनशिप पर्फोर्मेंस में भी बताए हैं। किताब में बताया गया है कि एक अच्छी नींद लेकर और शरीर को आराम देकर आप अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

How to a sleep quickly method to get sleep in two minutes this trick use to army jawan
sleeping - फोटो : istock

अगर आप इन तरीकों को फॉलो करते हैं तो मात्र दो मिनट में एक अच्छी नींद ले सकते हैं। इस तरकीब को अमेरिकी मिलिट्री सेवा से जुड़े लोग भी अपनाते हैं। ये तरकीब लगभग 96 फीसदी तक काम करती है और इसे करने वालों ने इसके बेहतर परिणाम को माना है। इस तरकीब में सोने के तरीके को दो भागों में बांट दिया गया है। पहले भाग में 4 स्टेप होते हैं और दूसरे भाग में किसी एक तस्वीर की कल्पना करनी होती है। 

विज्ञापन

How to a sleep quickly method to get sleep in two minutes this trick use to army jawan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पहला भाग:

1. सबसे पहले अपने जबड़े, जीभ और आंख की मांसपेशियों को आराम दें।
2. अपने बाजुओं को आराम दें और बाहों के ऊपरी और निचले भाग को हल्का छोड़ दें।
3. सीने को आराम दें और सांस बाहर छोड़ें।
4. अपने पैर को ऊपर से नीचे तक ढीला छोड़ें। 

How to a sleep quickly method to get sleep in two minutes this trick use to army jawan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूसरा भाग:

पहले भाग को पूरा करने के बाद दूसरे भाग को शुरू करें। आपको अपने मन में कोई एक तस्वीर की कल्पना करनी होगी। आप किसी प्राकृतिक दृश्य को सोच सकते हैं। किसी हरे-भरे मैदान को सोच सकते हैं। इसके बाद 10 सेकेंड तक मन में एक पंक्ति को दोहराएं- मत सोचो, मत सोचो, मत सोचो। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा करने से आपको 2 मिनट के अंदर ही गहरी नींद आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, हर इंसान की परिस्थिति एक सी नहीं होती। इंसान चाह कर भी खुद को हल्का नहीं कर पाता है। ऐसे में ये तरीका हर व्यक्ति पर लागू हो ऐसा जरूरी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed