फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Horror movies do great work to reduce body weight

शरीर का वजन कम करने में हॉरर मूवीज बड़े काम की, डॉक्टर कह रहे ये बात

Wed, 18 Oct 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 18 Oct 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
Horror movies do great work to reduce body weight
डेमो
वजन घटाने के लिए इंसान क्या-क्या जतन नहीं करता। जिम वर्कआउट, योग तो कभी डाइटिंग। लेकिन इसके बावजूद कई बार शरीर का वजन कम होने का नाम नहीं लेता। लेकिन इसका सरल तरीक एक शोध द्वारा सामने आ चुका है जिसमें खुद डॉक्टरों ने माना है कि ऐसा करने से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन क्या है ये सरल उपाय जानना नहीं चाहेंगे... 
विज्ञापन


 

Horror movies do great work to reduce body weight
डेमो
ऐसे लोगों के लिए वजन घटाने का नायाब लेकिन हॉरर तरीका मिल गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको डरावनी फिल्में देखनी चाहिए। 

इनके अनुसार एक डरावनी फिल्म देखने से करीब आधे घंटे की सैर के बराबर कैलोरी की खपत होती है। डाक्टरों ने शोध के बाद पाया है कि 90 मिनट की डरावनी फिल्म देखने में उनकी 113 कैलोरी की खपत हो जाती है। इन डरावनी फिल्मों में 1980 की हॉरर मूवी ‘दी शाइनिंग’ को शीर्ष पर रखा गया है, जिसे देखने से 184 कैलोरी की खपत हुई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Horror movies do great work to reduce body weight
डेमो
इसके बाद ‘जॉज’ का नंबर आता है जिसे देखने से दर्शकों को 161 कैलोरी खत्म करने में मदद मिली। इसी प्रकार ‘द एक्सोरसिस्ट’ फिल्म ने दर्शकों की 158 कैलोरी की खपत की। दी टेलीग्राफ  प्रकाशित खबर के अमुसार यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट मिंस्टर के शोधकर्ताओं ने दर्शकों को हॉरर फिल्में दिखाए जाने के दौरान उनके दिल के धड़कने की दर, आक्सीजन का सेवन और शरीर से निकाली गई कार्बन डाइऑक्साइड की मात्र का अध्ययन किया। 

शोधकर्ताओं ने पाया कि इस प्रकार की हॉरर फिल्में देखने से भूख कम होती है, बेसल मेटाबोलिक रेट बढ़ता है जिससे अंतत: उच्च स्तर पर कैलोरी की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed