फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Horrifying video a piece of raw meat crawl off restaurant customers plate

जब प्लेट में आते ही अचानक चलने लगा मांस का टुकड़ा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Fri, 26 Jul 2019 07:43 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Horrifying video a piece of raw meat crawl off restaurant customers plate
प्लेट में आते ही चलने लगा मांस का टुकड़ा - फोटो : Facebook/Rie Prettyredbone Phillips

क्या कभी आपने मांस के टुकड़े को चलते देखा है? नहीं ना, लेकिन फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ 40 लाख बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि री फिलिप्स नाम की महिला एक एशियन रेस्टोरेंट में गई थी, जहां उसने मीट ऑर्डर किया था। जब मीट का प्लेट उसके टेबल पर पहुंचा तो कुछ ही सेकेंड के बाद मीट का एक टुकड़ा अचानक हिलने लगा और प्लेट से निकल कर टेबल के नीचे गिर गया। यह नजारा देखने में ऐसा लग रहा था, जैसे मीट का टुकड़ा चल रहा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इस पूरे वाकये का वीडियो खुद अपने मोबाइल में कैद किया है और अपने फेसबुक पर शेयर किया है। मेल ऑनलाइन के मुताबिक, कुछ लोगों ने इस वीडियो को फेक बताया है और कहा है कि मीट के टुकड़े को धागे में बांधकर खींचा जा रहा है। 

विज्ञापन

वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि मीट बिल्कुल ताजा था, इसलिए वो हिल रहा था। एक अन्य शख्स ने वीडियो देखकर कमेंट किया है कि मीट एक जिंदा मेंढक का था, इसलिए उसमें हरकत हो रही थी। बता दें कि जिंदा मेंढक का मांस चीन और जापान जैसे देशों में बड़े चाव से खाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed