फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Gurugram Ambience Mall: Rapido Rider and Woman Argue Over Rs 186 Fare

वायरल वीडियो: 186 रुपये के लिए मॉल में भिड़े राइडर और महिला, वायरल वीडियो पर लोगों ने क्या कहा

Fri, 09 Oct 2026 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

Viral Video: गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में 186 रुपये के किराये को लेकर महिला यात्री और राइडर के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। भुगतान में तकनीकी परेशानी की बात सामने आई है, लेकिन पैसे जमा होने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 

विज्ञापन
Gurugram Ambience Mall: Rapido Rider and Woman Argue Over Rs 186 Fare
महिला के पीछे मॉल के अंदर तक पहुंचा राइडर - फोटो : एक्स

विस्तार

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक राइडर और महिला यात्री के बीच किराये के पैसे को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि पूरा मामला महज 186 रुपये के भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर इतनी छोटी रकम के लिए विवाद क्यों हुआ? कुछ लोग राइडर का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि तकनीकी परेशानी होने पर मामला दूसरे तरीके से भी सुलझाया जा सकता था।

विज्ञापन


 186 रुपये के भुगतान पर क्यों हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक महिला ने रैपिडो के जरिए बाइक राइड बुक की थी। सफर पूरा होने के बाद किराये के भुगतान को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गया। सामने आई जानकारी के अनुसार महिला की तरफ से भुगतान में सर्वर संबंधी परेशानी का हवाला दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, राइडर अपनी किराये की रकम मिलने पर जोर देता रहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 महिला के पीछे मॉल के अंदर तक पहुंचा राइडर
भुगतान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद राइडर ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में महिला मॉल के अंदर जाती दिखाई देती है, जबकि राइडर भी उसके पीछे पहुंच जाता है। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती सुनाई देती है। मामला बढ़ता देख आसपास मौजूद लोग और मॉल की सुरक्षा टीम भी बीच में आती दिखाई देती है। वे दोनों को बाहर जाकर मामला सुलझाने की बात कहते नजर आते हैं। हालांकि, सामने आए वीडियो से यह साफ नहीं होता कि महिला के खाते से पैसे कटे थे या भुगतान की प्रक्रिया किसी तकनीकी परेशानी के कारण पूरी नहीं हो पाई थी।


सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि जब राइड पूरी हो चुकी है, तो राइडर को उसका किराया मिलना चाहिए। राइडर भी अपना समय और पेट्रोल खर्च करके काम करता है। ऐसे में भुगतान से जुड़ी परेशानी का सीधा असर उसकी कमाई पर पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अगर महिला को सच में भुगतान करने में तकनीकी दिक्कत आई थी तो दोनों को बहस करने के बजाय ऐप या कस्टमर सपोर्ट की मदद लेनी चाहिए थी। एक यूजर ने टिप्पणी की कि अगर महिला ने पैसे दे दिए थे तो उसे राइडर को भुगतान का सबूत दिखा देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed