फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   guatemala fuego volcano eruption orange alert

Volcano Eruption: यहां ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट, 6 किमी ऊपर उठा राख का गुबार, जारी हुआ अलर्ट

Tue, 04 Aug 2026 07:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 04 Aug 2026 07:33 PM IST
सार

Volcano Eruption: मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में फुएगो ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट हुआ है। इसमें विस्फोट के बाद 6 किमी ऊपर राख का गुबार उठा है। इसके बाद सरकार ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
guatemala fuego volcano eruption orange alert
यहां ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट, 6 किमी ऊपर उठा राख का गुबार - फोटो : AI

विस्तार

Viral Video: मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में फुएगो ज्वालामुखी में सोमवार को भीषण धमाका हुआ है। इसके बाद वहां की सरकार ने देशभर में ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया है, जो खतरे की दूसरी सबसे बड़ी चेतावनी है। ज्वालामुखी से लावा निकलने के बाद राख का गुबार करीब 6 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गया। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया। वैज्ञानिकों ने कहा कि ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ रही हैं,जिसकी वजह से उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से फुएगो ज्वालामुखी की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। यह मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल है। इस ज्वालामुखी में पहले भी कई बार विस्फोट हो चुके हैं। इस बार प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत होने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन


ज्वालामुखी में विस्फोट सोमवार सुबह शुरू हुआ और शाम तक तेज हो गया। अधिकारियों का कहना है कि ज्वालामुखी से लगातार राख, गैस और लावा बाहर रहा है। राख आसपास के कई इलाकों में गिर रही है, जिसके कारण लोगों को घर में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, रियल लाइफ हीरो बना डिलीवरी मैन, लोग कर रहे बहादुरी को सलाम

ज्वालामुखी पर नजर रख रहे वैज्ञानिकों ने कहा है कि फुएगो पहले से अधिक सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से ज्वालामुखी की ढलानों से गर्म राख, पत्थर और मलबा तेजी से नीचे आ सकता है। इस खतरे को भांपकर प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। 


Viral: 2 हफ्ते के मरे बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, करोड़ों लोगों की आंखें हुईं नम

स्कूलों की ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक

ज्वालामुखी के पास के स्थित दो इलाकों में स्कूलों की ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दक्षिणी तट को ऐतिहासिक शहर एंटीगुआ से जोड़ने वाली अहम सड़क भी आवाजाही बंद कर दी गई है। एंटीगुआ ग्वाटेमाला का बड़ा पर्यटन स्थल है। इससे पहले भी फुएगो ज्वालामुखी फटा था और उस समय राख करीब 3,763 मीटर ऊंचाई तक गई थी।

Monsoon Rain: दो हफ्ते तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने बताई वजह

बार-बार विस्फोट होने की वजह? 

ग्वाटेमाला प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है। दुनिया का यह ऐसा इलाका है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी की घटनाएं सबसे अधिक होती है। इसके कारण यहां पर कई ज्वालामुखी समय-समय पर सक्रिय होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed