Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
Viral Video: वीडियो में शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।
विस्तार
Wedding Funny Video: शादियों का सीजन हो या न हो, शादी-ब्याह से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। शादी में मौज-मस्ती का कोई ठिकाना नहीं होता, खासकर अगर यह कोई रस्म हो तो मजा दोगुना हो जाता है। हाल में एक ऐसी ही एक शादी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।
Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: शादी के मंडप से सीधे एग्जाम देने पहुंची 10वीं की छात्रा, दुल्हन के लाल जोड़े में आई नजर
सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार अनोखे अंदाज से मस्ती भरा माहौल बना देते हैं। कुछ वीडियो को तो लोग काफी पसंद करते हैं, जबकि कई वीडियो की आलोचना भी करते हैं।
Viral Video: ऑटो-रिक्शा में टांगे अपनी पत्नी के झुमके, चालक का दिल छू लेने वाला वीडियो हो गया वायरल
शादी की रस्मों से जुड़े इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sunita63525w8 पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- दुल्हे राजा गिर गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- दूल्हा अपनी शादी कभी नहीं भूल पाएगा।