अगर दुनिया के चंद सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की बात करें, तो आज भी उनमें अल्बर्ट आइंस्टाइन का नाम शुमार होता है। 14 मार्च 1879 को जन्मे आइंस्टाइन ने 18 अप्रैल 1955 को दुनिया को अलविदा कहा था। स्टीफन हॉकिंग की तरह आइंस्टाइन की जिंदगी भी 76 साल की रही। भौतिकशास्त्र के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक माने जाने वाले आइंस्टाइन की निजी जिंदगी उतनी बेहतर नहीं थी। साल 2012 में लेखक वॉल्टर इसाकसन ने अपनी किताब 'आइंस्टाइन: हिज लाइफ एंड यूनिवर्स' में इस बात का दावा किया था। उन्होंने लिखा था कि दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक को अपनी निजी जिंदगी सफल बनाने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ी, लेकिन ये उनके लिए असंभव रहा।
2 of 8
अल्बर्ट आइंस्टाइन
- फोटो : Social media
वॉल्टर इसाकसन ने लिखा था कि कैसे आइंस्टाइन ने अपने दाम्पत्य जीवन को बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उनके लिए ये ऐसी जंग साबित हुई, जिसे वे जीत नहीं पाए। वास्तव में प्रेम के प्रति आइंस्टाइन का रुख इतना हस्तक्षेप करने वाला था कि जब उन्होंने देखा कि वैज्ञानिक मिलेवा मैरिक के साथ उनका वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, तो उन्होंने कुछ कड़े नियमों की एक सूची जारी कर दी। उन्हें उम्मीद थी कि शायद इससे बच्चों की खातिर दोनों साथ रह पाएंगे।
3 of 8
अल्बर्ट आइंस्टाइन
- फोटो : Social media
ब्रितानी अखबार डेली मेल ने वॉल्टर इसाकसन की किताब के आधार पर ये सूची छापी थी। ये ऐसी मांगों की सूची थी, जिससे मैरिक एक प्रेमिका के बजाए नौकरानी बन जातीं। किताब के मुताबिक, साल 1914 में आइंस्टाइन ये सूची लिखने पर विवश हुए थे। उस समय उन्हें ये अहसास हो रहा था कि उनकी पहली पत्नी मैरिक के साथ उनका वैवाहिक जीवन नाकाम हो जाएगा।
4 of 8
अल्बर्ट आइंस्टाइन और उनकी पहली पत्नी मिलेवा मैरिक
- फोटो : Social media
मैरिक यूरोप की उन चंद महिलाओं में से थी, जिन्होंने गणित और भौतिकशास्त्र की पढ़ाई की थी। आइंस्टाइन ने ये भी प्रस्ताव रखा था कि दोनों पति-पत्नी को बच्चों की खातिर एक साथ रहना चाहिए। लेकिन उनकी सूची चकित करने वाली थी। उन्होंने यहां तक मांग की थी कि उन्हें अपने पति के लिए नौकरानी की तरह काम करना चाहिए और बदले में ये उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए उन्हें प्यार मिलेगा या पतिदेव उनपर ध्यान देंगे।
5 of 8
अल्बर्ट आइंस्टाइन
- फोटो : Social media
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने मांग की थी कि मैरिक उनके कमरे को साफ-सुथरा रखें, उनके लिए तीन समय का खाना तैयार करें, जो वे अपने कमरे में खाएंगे, वे उनके कपड़े की धोएं और उन्हें ठीक से रखें। यही नहीं आइंस्टाइन ये भी चाहते थे कि उनकी बीवी उनका बेडरुम और अध्ययन कक्ष भी साफ-सुथरा रखें और हां, उनकी पत्नी को उनका डेस्क इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी।