फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Grandma doctor Ao Zhongfang is still working at the age of 92 in china

92 साल की डॉक्टर दादी कभी नहीं होंगी रिटायर! अभी भी हर हफ्ते देखती हैं 600 मरीज

Sun, 12 Jan 2020 02:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Grandma doctor Ao Zhongfang is still working at the age of 92 in china
चीनी डॉक्टर दादी - फोटो : Pear video

कहते हैं कि अगर इंसान के अंदर कुछ करने का जुनून हो, जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। इंसान उम्र को किनारे करके अपना काम करते रहता है। चीन की रहने वाली एक 92 वर्षीय महिला भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और वह 25 साल पहले यानी साल 1994 में ही सेवानिवृत हो गई थीं, लेकिन वह अभी भी चीन के जियांगसु प्रांत के नानजिंग शहर के सिटी हॉस्पिटल में लोगों का इलाज कर रही हैं। 

विज्ञापन


इनका नाम है डॉ. आओ झोंगफैंग। हालांकि इन्हें 'डॉक्टर दादी' कहा जाए तो कोई बुराई नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर दादी जब सेवानिवृत हुई थीं, तभी उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करेंगी। इसलिए वह सेवानिवृत होने के अगले ही दिन फिर से अस्पताल लौट गईं और लोगों का इलाज करने लगीं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर दादी एक हफ्ते में करीब 600 मरीजों को देखती हैं। वह एक फिजिशियन और ब्लड डिसीज स्पेशलिस्ट (रक्त रोग विशेषज्ञ) हैं। उनके पति और बेटा भी पेशे से डॉक्टर ही हैं। डॉक्टर दादी के बेटे जेंग शिलॉन्ग भी उसी अस्पताल में कार्यरत हैं। वह बताते हैं कि उनके माता-पिता अभी भी अपना अधिकतर समय मरीजों की देखभाल करने में बिताते हैं। वह अपने माता-पिता को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं और कहते हैं कि उन्हें देखकर ही वह मेडिकल के क्षेत्र में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1928 में जन्मीं डॉक्टर आओ कहती हैं कि उन्हें उनके काम में मजा आता है और वो इस काम को करके खुश रहती हैं। वह आगे भी अपना काम करती रहेंगी। डॉक्टर दादी का कहना है कि वह अपने उम्र के बारे में नहीं सोचतीं, क्योंकि उन्हें अपने पेशे से प्यार है। वह चाहती हैं कि अगर उनकी मौत हो तो वह मरीजों को देखते हुए ही हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed