Viral Video: 'अगर ठान लिया जाए, तो कुछ भी असंभव नहीं', बकरे ने लड़ाई में अपने से 10 गुना बड़े सांड को चटाई धूल
आपने सांड और दूसरे जानवरों की लड़ाई खूब देखी होगी, लेकिन क्या आपने एक सांड और बकरे की लड़ाई देखी है? अगर आपसे सवाल किया जाए कि बकरे और सांड की लड़ाई में जीत किसकी होगी? तो निश्चत तौर पर आपका जवाब होगा कि सांड जीतेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Goat Bull Fight Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। जानवरों की लड़ाई के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में छोटा सा बकरा अपने से 10 गुने बड़े सांड के साथ जमकर लड़ाई करता नजर आ रहा है।
आपने सांड और दूसरे जानवरों की लड़ाई खूब देखी होगी, लेकिन क्या आपने एक सांड और बकरे की लड़ाई देखी है? अगर आपसे सवाल किया जाए कि बकरे और सांड की लड़ाई में जीत किसकी होगी? तो निश्चत तौर पर आपका जवाब होगा कि सांड जीतेगा, लेकिन वायरल वीडियो में बकरे ने अपने से कई गुना बड़े सांड को हरा दिया है।
इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरा सांड से भिड़ जाता है।
Mysterious Temple: मां दुर्गा के इस मंदिर में जाने से डरते हैं लोग, आती हैं डरावनी आवाजें, जानिए क्या है रहस्य
बकरे को सांड कई बार धक्का मारकर पीछे कर देता है। यही नहीं कई बार सांड उसको उठाकर पटक भी देता है, लेकिन इसके बावजूद बकरा हार नहीं मानता है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि आखिर में हार मानकर सांड को वापस लौटना पड़ता है।
Viral Video: ट्रेन में किसी को अंकल कहना छोड़ दीजिए, नहीं तो वही होगा जो इस शख्स के साथ हुआ
इसके बाद भी बकरा नहीं मानता है और सांड के पीछे-पीछे जाता है तो वह अपना रास्ता बदल लेता है। यह वीडियो कहां और कब का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है, जबरदस्त जज्बा, अगर ठान लिया जाए, तो कुछ असंभव नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.