फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl suffered a minor head injury as the tree suddenly fells down video goes viral on Internet

Viral Video: मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बची महिला, एक इंच बढ़ती आगे तो सिर के हो जाते दो टुकड़े

Mon, 13 Oct 2025 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Oct 2025 11:37 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कपल बिल्कुल सामान्य तरीके से टहल रहा था। उनके साथ उनका डॉग भी था जो इधर-उधर सूंघते हुए उनके साथ चल रहा था। तभी अचानक उनके सामने खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा।

विज्ञापन
Girl suffered a minor head injury as the tree suddenly fells down video goes viral on Internet
मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बची लड़की - फोटो : एक्स@cctv_idiots

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मजेदार होते हैं। कुछ हैरान कर देने वाले और कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक कपल और उनका पालतू कुत्ता सड़क के किनारे घूम रहे थे, तभी अचानक उनके साथ ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर हर कोई सहम गया। हालांकि, यह एक एआई वीडियो है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कपल बिल्कुल नॉर्मल तरीके से टहल रहा था। उनके साथ उनका डॉग भी था जो इधर-उधर सूंघते हुए उनके साथ चल रहा था। तभी अचानक उनके सामने खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि कपल को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जैसे ही पेड़ गिरा युवक तुरंत पीछे हट गया और अपनी जान बचा ली, लेकिन महिला पेड़ की टहनियों के बीच जा फंसी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के मुंह में जाने से बची लड़की
पेड़ का एक मोटा हिस्सा महिला के सिर के बिल्कुल पास आकर गिरा। अगर वह एक इंच इधर-उधर खड़ी होती, तो उसका सिर बुरी तरह चोटिल हो सकता था और शायद उसकी जान पर भी बन आती। यह नजारा इतना डरावना था कि देखने वाले लोग भी सिहर उठे। वीडियो देखकर हर किसी के मुंह से यही निकला कि महिला सचमुच बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। पास खड़ा उनका कुत्ता भी बिल्कुल सुरक्षित था। पेड़ गिरते ही डरा हुआ डॉग दौड़कर अपने मालिक के पास आ गया। घटना के कुछ ही पलों बाद वहां मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े और महिला को टहनियों से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस हादसे के बाद कपल दोनों ही डर के साए में आ गए। हालांकि उन्हें शारीरिक चोट तो नहीं लगी, लेकिन मानसिक रूप से वे कुछ देर तक घबराए रहे। उन्होंने भी माना कि अगर पेड़ थोड़ी देर पहले या बाद में गिरता, तो नतीजे बेहद भयानक हो सकते थे। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, लोगों ने जमकर इस पर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि किस तरह से जिंदगी कभी भी अचानक खतरे में पड़ सकती है। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि यह प्रकृति की ताकत का उदाहरण है, जिससे इंसान चाहकर भी नहीं बच सकता। वहीं कुछ ने कहा कि यह हादसा एक चेतावनी की तरह है कि हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि किसी भी पल कुछ भी हो सकता है। इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed