फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl could not tolerate boyfriend Cheat beat him with slippers in the middle of the road Video goes viral

Viral Video: बॉयफ्रेंड की बेवफाई सहन नहीं कर पाई लड़की, बीच सड़क पर चप्पल से पीटा, बाद में उतरवाए कपड़े

Fri, 23 May 2025 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 May 2025 11:21 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने प्रेमी पर हमला करती है। वह लड़के को पहले जोर-जबर्दस्ती नीचे गिराती है और फिर उसके सीने पर चढ़कर उसे चप्पलों से मारती है। लड़का भी विरोध नहीं करता और शांत बैठा रहता है।

विज्ञापन
Girl could not tolerate boyfriend Cheat beat him with slippers in the middle of the road Video goes viral
लड़की ने लड़के की खूब की पिटाई - फोटो : एक्स@ManojSh28986262

विस्तार

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब मुश्किल से ही कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता हो, लेकिन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हो। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। यही वजह है कि हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो, फोटो या पोस्ट वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर कपल्स के बीच झगड़ों और मारपीट के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी  अब एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर चप्पलों से पीट दिया। यह पूरी घटना सड़क पर चल रहे लोगों ने रिकॉर्ड की और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने प्रेमी पर हमला करती है। वह लड़के को पहले जोर-जबर्दस्ती नीचे गिराती है और फिर उसके सीने पर चढ़कर उसे चप्पलों से मारती है। लड़का भी विरोध नहीं करता और शांत बैठा रहता है। मारपीट के दौरान उसकी शर्ट भी फट जाती है। लड़की का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता और वह लड़के को लगातार लात-घूंसे मारती है और गाली-गलौज करते हुए कहती है, “जान से मार दूंगी तुझे।”
विज्ञापन

 


लड़के ने लड़की के साथ की बेवफाई
बताया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और लड़की ने अपने प्रेमी को एक होटल में किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। धोखा खाने के बाद महिला का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि उसने अपने प्रेमी की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं वह लड़के से उसकी जींस उतारकर देने की मांग भी करती है।

सड़क पर चल रहे लोगों ने किया रिकॉर्ड
इस हाई वोल्टेज ड्रामे को कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी लोग इस नजारे को देखकर रुक जाते हैं और कुछ इसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने की भी कोशिश की, लेकिन लड़की बिल्कुल भी सुनने के मूड में नहीं थी। वह बार-बार लड़के को मारती रही और गालियां देती रही। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed