Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Giant Crocodile Spotted Outside Familys Gate Pet Dogs Reaction Goes Viral

घर के बाहर चुपचाप खड़ा था ऐसा मेहमान, देखते ही परिवार के उड़ गए होश, कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो...

Mon, 02 Nov 2026 03:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

Viral Video: उत्तराखंड में एक परिवार के घर के गेट के बाहर अचानक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। पालतू कुत्ते के भौंकने पर परिवार के लोग बाहर आए तो कैमरे में यह नजारा कैद हो गया। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Giant Crocodile Spotted Outside Familys Gate Pet Dogs Reaction Goes Viral
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : एक्स@Preetirajputtt

विस्तार

पहाड़ी इलाकों में घरों के आसपास जानवरों का घूमना कोई नई बात नहीं है। यहां कभी बंदर तो कभी दूसरे जंगली जानवर दिखाई दे जाते हैं। हालांकि, कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। खासकर जब कोई खतरनाक जानवर अचानक आपके घर के दरवाजे पर ही पहुंच जाए। सोचिए आप रात में आराम कर रहे हों और तभी आपका पालतू कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकने लगे। आप बाहर निकलकर देखें और गेट के दूसरी तरफ एक विशाल मगरमच्छ खड़ा हो। यह नजारा देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। उत्तराखंड के एक परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार रात के समय अपने घर के अंदर था। तभी उनका पालतू कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकने लगता है। कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आते हैं। शुरुआत में उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि घर के बाहर ऐसा कुछ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Manisha Chand Rajput (@manisha_chand_maahi)

विज्ञापन
विज्ञापन



गेट के बाहर खड़ा था विशाल मगरमच्छ
इसके बाद परिवार का एक सदस्य फोन का कैमरा गेट के ऊपर से बाहर की तरफ करता है। जैसे ही कैमरे में सामने का नजारा दिखाई देता है, हर कोई हैरान रह जाता है। घर के गेट के ठीक बाहर एक भारी-भरकम मगरमच्छ मौजूद था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था, मानो वह काफी देर से वहीं खड़ा होकर किसी के बाहर आने का इंतजार कर रहा हो।


परिवार में लोगों में मची अफरातफरी
मगरमच्छ को देखते ही परिवार के लोगों में अफरातफरी मच जाती है। वहीं, घर का कुत्ता भी उसे देखकर लगातार भौंकने लगता है। कुत्ते के शोर और घर के लोगों की हलचल के बीच मगरमच्छ वहां से पीछे की तरफ जाने लगता है। कुछ ही देर में वह वहां से भाग जाता है। इस तरह परिवार ने घर के बाहर आए इस अनचाहे मेहमान से दूरी बनाए रखी।

वीडियो देख लोगों ने लिए मजे
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग परिवार की जगह खुद को रखकर इस घटना की कल्पना कर रहे हैं तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह गलत बात है, मेहमान को बिना चाय-पानी पिलाए ही भेज दिया। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि मगरमच्छ भी शायद साइटसीइंग करने निकला था। फिलहाल इस वीडियो ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब हंसाया भी है। हालांकि, किसी रिहायशी इलाके में मगरमच्छ जैसे खतरनाक जंगली जानवर का पहुंचना चिंता की बात है। ऐसे में अगर कभी आपके घर के आसपास ऐसा कोई जानवर दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे भगाने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed