{"_id":"5e83403e8ebc3e72af61547f","slug":"freak-king-frederick-william-i-of-prussia-tall-soldiers-potsdam-giants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक 'सनकी' राजा की अजीब कहानी, जो लंबाई के हिसाब से सैनिकों को देता था सैलरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक 'सनकी' राजा की अजीब कहानी, जो लंबाई के हिसाब से सैनिकों को देता था सैलरी
इतिहास में कई ऐसे राजा हुए हैं, जो किसी न किसी वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए। कोई क्रूरता के लिए जाना जाता है तो कोई उदारता के लिए, लेकिन दुनिया में एक ऐसा राजा भी था, जो अपनी अजीबोगरीब सनक के लिए जाना जाता है। उसे ऐसी सनक थी कि वह लंबाई के हिसाब से अपने सैनिकों को सैलरी देता था। यानी जिसकी लंबाई ज्यादा, उसे मोटी तनख्वाह मिलती थी। यह सुनने में अजीब तो लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह कहानी करीब 250 साल पहले की है, जब प्रशा एक राज्य हुआ करता था, जिसका साल 1932 में जर्मनी में विलय हो गया। यहीं का एक राजा था फ्रेडरिक विलियम प्रथम, जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। वैसे तो वो एक शांत और दयावान राजा था, लेकिन अपनी सेना के विस्तार का बहुत शौक था। कहते हैं कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।
3 of 7
'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट
- फोटो : Social media
राजा फ्रेडरिक को लंबे सैनिकों से काफी लगाव था। उसके राज्य में लंबे सैनिकों की एक अलग रेजिमेंट थी, जिसे 'पॉट्सडैम जाएंट्स' कहते हैं। इस रेजिमेंट में सारे सैनिक छह फीट से ज्यादा के थे। राजा फ्रेडरिक की सेना में जो लंबा सैनिक था, उसका नाम जेम्स किर्कलैंड था और उसकी लंबाई सात फीट एक इंच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट
- फोटो : Social media
राजा फ्रेडरिक की सबसे खास बात ये थी कि वह भले ही लंबे सैनिकों को अपनी सेना में भर्ती करता था, लेकिन वह युद्ध नहीं चाहता था। कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह सिर्फ दूसरे राज्यों को डराने के लिए ऐसा करता था। चूंकि वह एक शांतिप्रिय और उदार राजा था, इसलिए अन्य राजाओं से भी उसके अच्छे संबंध थे। लिहाजा उस देश के राजा भी अपने लंबे सैनिकों को फ्रेडरिक की सेना में भर्ती होने के लिए भेज देते थे। इसके अलावा आसपास के जमींदार भी अपने सबसे लंबे मजदूरों को उसके पास भेज देते थे।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बाद में राजा फ्रेडरिक का शौक सनक में बदल गया। कहते हैं कि वह अपने लंबे सैनिकों को अजीबोगरीब कामों में लगाने लगा। जैसे कि वो जब उदास होता तो 200-300 सैनिकों को महल के अंदर बुलाता और उनसे नाच-गाना करवाता। इसके अलावा जब वो कभी बीमार पड़ता तो लंबे सैनिकों को कहता कि वो उसके कमरे में हथियारों के साथ मार्च करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।