तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक विदेशी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो तानपुरा लेकर फिल्म हनुमान अंश का गाना मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाता नजर आ रहा है।
विस्तार
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक विदेशी शख्स भगवान हनुमान की भक्ति में डूबकर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाना अपने खास अंदाज में गाता नजर आ रहा है। वह गाने को किसी दिखावे या खास अंदाज में पेश करने के बजाय पूरी तरह अपने तरीके से गाता है। तानपुरे की धुन के साथ उसकी आवाज इस भजन को एक अलग ही रंग देती है।
यहां देखें वीडियो
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
भक्ति के रंग में रंगे विदेशी शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- भक्ति और संगीत की कोई एक भाषा या सीमा नहीं होती। वहीं कई लोग विदेशी शख्स की आवाज और उसके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज
फिल्म के गानों ने जीता दर्शकों का दिल
बता दें कि, फिल्म हनुमान अंश कमाई के मामले में भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में 366.45 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर इनका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग गानों पर रील बनाकर उन्हें शेयर कर रहे हैं, जिन पर लाखों में व्यूज देखने को मिल रहे हैं। खास तौर पर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ की धुन सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।
भक्ति के रंग में रंगे विदेशी शख्स के गायन का अंदाज और भक्ति भाव सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसके गायन के साथ-साथ उसकी भक्ति की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।