फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Flood of memes after Kejriwal's defeat in Delhi elections 2025 viral mems of delhi election

Viral Memes: दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की हार के बाद मीम्स की आई बाढ़, यूजर ने आप पार्टी की ली चुटकी

Sat, 08 Feb 2025 03:13 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 08 Feb 2025 03:13 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दिल्ली चुनाव से संबंधित कई मीम्स वायरल हो रहे हैं, इनमें मुख्य रूप से केजरीवाल के कई बयान वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स को शेयर करके लोग खूब चुटकी ले रहे हैं, जिसे आपको भी देखना चाहिए।

विज्ञापन
Flood of memes after Kejriwal's defeat in Delhi elections 2025 viral mems of delhi election
वायरल मीम्स - फोटो : Facebook/@AAP is No More for Aam Aadmi

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान 5 फरवरी को हुआ था, जिसके नतीजे 8 फरवरी 2025 यानी आज आने वाले हैं। अब तक चुनावी रुझान में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज इस चुनाव में हारते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, अभी पूरा परिणाम नहीं आया है। बहुत से लोगों का अनुमान था कि अरविंद केजरीवाल ये चुनाव यह चुनाव जीतकर वापस मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन अब तक के रुझान कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर केजरीवाल से संबंधित कई मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल के पुराने बयानों को दिखाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें केजरीवाल वो तीन सबसे चर्चित बयान दिखाया गया है जिसमें वो बीजेपी को ललकार रहे हैं। जैसे एक बयान में तो केजरीवाल बोलते हैं कि 'मोदी जी दिल्ली में तो आप इस जनम में तो हमको नहीं हरा सकते... इसके लिए आपको दूसरा जनम लेना पड़ेगा'। मगर अब जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है। इंटरनेट यूजर इन मीम्स को खूब शेयर कर रहे हैं, और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जिसे आपको भी देखना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस वायरल मीम्स के पहले बयान में केजरीवाल किसी सभा को संबोधित कर रहे हैं और उसमें बोलते हैं कि 'मोदी जी दिल्ली में तो आप इस जनम में तो हमको नहीं हरा सकते आम आदमी पार्टी को, आपको दूसरा जनम लेना पड़ेगा '। अगले बयान में भी केजरीवाल विधान सभा में हैं और बोलते हैं कि 'अगर आप रोकने की कोशिश करोगे और फिर सोचोगे कि दिल्ली जीत लूं, इस जनम में तो नहीं जीत पाओगे मोदीजी'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'...2050 का चुनाव भी दिल्ली में नहीं जीत पाओगे'
अगले बयान में भी केजरीवाल विधान सभा में हैं, और बोलते हैं कि 'मैं कह रहा हूं अभी 2025 तो छोड़ो 2050 का चुनाव भी दिल्ली में नहीं जीत पाओगे अगर यही हाल रहा तो'। अगले ही फ्रेम में बीजेपी के 50 और आप के 19 सीट की लोगो लगाई गई है जिसपर लिखा है कि-'गलत पंगा ले लिया...'। अब इस क्लीप को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और केजरीवाल के ओवर कॉन्फिडेंस पर चुटकी ले रहे हैं। इस क्लिप को फेसबुक पर @AAP is No More for Aam Aadmi नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 10 हजार लोगों ने देखा है। इस क्लिप पर एक यूजर ने लिखा कि 'अब तक के रुझान देख के भगवंत मान ने केजरीवाल का नम्बर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया होगा'।
 

'अगर आपने कमल का बटन दबाया तो मेरे को जेल जाना पड़ेगा'
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक और मीम वायरल हो रहा है जिसमें वो बोल रहे हैं कि 'अगर झाड़ू का बटन दबाओगे तो आपके बीच में रहूंगा, लेकिन अगर आपने कमल का बटन दबा दिया तो मेरे को जेल जाना पड़ेगा'। वीडियो के अगले ही फ्रेम में केजरीवाल को ग्राफिक्स के माध्यम से जेल में देखा जा सकता है। इंटरनेट यूजर इस क्लिप को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब तो आप हार गए अब तो आपको जेल जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed