{"_id":"5e2d63328ebc3e4b4e1981dd","slug":"five-countries-who-has-no-written-constitutions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो पांच देश, जिनके पास नहीं है अपना लिखित संविधान, ऐसे चलता है शासन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वो पांच देश, जिनके पास नहीं है अपना लिखित संविधान, ऐसे चलता है शासन
आज भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। भारत के पास अपना लिखित संविधान है, जिसकी कई चीजें अलग-अलग देशों के संविधान से ली गई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनके पास अपना लिखित संविधान नहीं है। उनका शासन किसी और आधार पर चलता है। तो चलिए बताते हैं इन देशों के बारे में...
2 of 6
लंदन
- फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 सालों तक राज किया, उनके देश इंग्लैंड यानी यूनाइटेड किंगडम के पास संविधान लिखित रूप में ही नहीं है। यहां पर पहले से ही कुछ नियम बने हुए हैं, जिन्हें आधार मानकर शासन किया जाता है। ये नियम संविधान के अधिनियमों के बराबर महत्व रखते हैं। इंग्लैंड के कानून को समय और परिस्थितियों के अनुसार संसद द्वारा बदला जा सकता है।
3 of 6
मक्का, सऊदी अरब
- फोटो : Pixabay
सऊदी अरब के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इस देश के पास भी अपना कोई लिखित संविधान नहीं है। जी हां, यहां पर कुरान में लिखी गई बातों को ही सर्वोच्च मानकर फैसले लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इजरायल
- फोटो : Pixabay
साल 1948 में आजाद हुए इजराइल के पास भी अपना लिखित संविधान नहीं है। हालांकि देश के स्वतंत्र होने के बाद यहां संविधान बनाने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन संसद में आपसी मतभेदों के चलते यह नहीं बनाया जा सका। यहां की संसद में अलिखित संविधान को मान्यता प्राप्त है, जिससे पूरे देश की शासन व्यवस्था चलाई जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
न्यूजीलैंड
- फोटो : Pixabay
दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित खूबसूरत द्वीपीय देश न्यूजीलैंड में भी लिखित संविधान नहीं है। यहां पर अलिखित संविधान है, जिसके आधार पर ही यहां की न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था चलती है। पहले बने कानूनों को आधार मानकर ही यहां शासन चलाया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।