फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Five comets will be visible from October to December Astronomical Events in 2025 comets Take Center Stage

Comet: 3 महीने तक आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, वैज्ञानिकों की रहेगी खास नजर, जानिए ऐसा क्या होने वाला है

Thu, 02 Oct 2025 08:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 08:31 PM IST
सार

Comet: अक्तूबर अंत से नवंबर तक ‘सी 2025 ए 6, लेमन’, धूमकेतु नजर आएगा। अमेरिका की माउंट लेमन वेधशाला से 3 जनवरी 2025 को खोजे गए इस धूमकेतु का नाम माउंट लेमन पर रखा गया है।

विज्ञापन
Five comets will be visible from October to December Astronomical Events in 2025 comets Take Center Stage
3 महीने तक आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Freepik

विस्तार

Comet: अक्सर आसमान में दुर्लभ खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती हैं। खगोलीय घटनाओं में दिल्लचस्पी रखने वालों के लिए अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक महीना बेहद खास होने वाला है। अक्तूबर के शुरू होने के साथ धूमकेतुओं की बरात के पृथ्वी की तरफ आगमन का बेहद दुर्लभ संयोग शुरू होने वाला है। इस महीने से एक के बाद एक अनेक धूमकेतु आकाश में अपनी चमक बिखेरेंगे और अक्तूबर से दिसंबर तक दुर्लभ खगोलीय नजारे देखने को मिलेंगे। इनमें से कुछ नग्न आंखों से और कई छोटी दूरबीन की मदद से देखे जा सकेंगे। खगोलविदों के अनुसार यह एक दुर्लभ घटना है जो आतंरिक्ष प्रेक्षकों के लिए बेहद रोमांचकारी रहेगी।

विज्ञापन


सबसे पहले अक्तूबर में ‘सी 2025 के 1, एटलस’, आकाश को रोशन करेगा। 25 मई 2025 को चिली में खोजा गया यह नया धूमकेतु अक्तूबर की शुरुआत में सूर्य के करीब पहुंचेगा और उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलार्धों में साफ दिखाई देगा। 
विज्ञापन


सूर्य के नजदीक आने पर इसका अस्तित्व बना रहेगा या नहीं, इस पर वैज्ञानिकों का खास फोकस रहेगा। अक्तूबर में ही ‘सी 2025 आर 2, स्वान’, भी नजर आएगा। हाल ही में 11 सितम्बर 2025 को खोजा गया यह धूमकेतु शुरुआत में दक्षिणी गोलार्ध और अक्तूबर के अंत तक उत्तरी गोलार्ध के आकाश में नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dussehra 2025: रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव, जानिए क्या है रहस्य


अक्तूबर अंत से नवंबर तक ‘सी 2025 ए 6, लेमन’, धूमकेतु नजर आएगा। अमेरिका की माउंट लेमन वेधशाला से 3 जनवरी 2025 को खोजे गए इस धूमकेतु का नाम माउंट लेमन पर रखा गया है। इसकी चमक बहुत अधिक रहने का अनुमान है। हर बारहवें वर्ष में फिर से पृथ्वी की ओर वापसी करने वाला नियतकालिक धूमकेतु ‘210 पी क्रिस्टेंसेन’ 5.7 वर्ष में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है। इसे 26 मई 2003 को खोजा गया था। इस बार यह नवंबर के अंत में दिखाई देगा। इसकी चमक भी बहुत अधिक रह सकती है।

Viral Video: चलती बस से गिरी महिला, हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा, फिर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी, देखें वीडियो

विशाल धूमकेतु नवंबर-दिसंबर 2025 के बीच पृथ्वी के नजदीक से अत्यधिक चमक के साथ गुजरेगा। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव का कहना है कि इतने कम समय में कई धूमकेतुओं का आकाश में दिखाई देना बेहद दुर्लभ संयोग है। यह न सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए शोध का अवसर है बल्कि आकाश-प्रेमियों के लिए भी आसमान में चमकते ‘आगंतुक तारों’ का आनंद लेने का सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed