फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father photoshops pics to turn his son into Spider man

बेटे का सपना किया पूरा, पिता ने फोटोशॉप से बना दिया स्पाइडर मैन

Tue, 16 Jun 2020 03:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Father photoshops pics to turn his son into Spider man
पिता ने फोटोशॉप से बेटे को बना दिया स्पाइडर मैन - फोटो : Twitter

बच्चे अक्सर स्पाइडर मैन और सुपरमैन जैसे सुपरहीरोज की फिल्में देखना पसंद करते हैं और मन ही मन खुद को वैसा ही मानने भी लगते हैं, क्योंकि वो उन्हें अच्छे लगते हैं। एक ऐसे ही बच्चे की तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, लेकिन इस बच्चे की कहानी थोड़ी अलग है। बच्चे का नाम इलॉय है। उसे स्पाइडर मैन की फिल्में देखना काफी पसंद था। ऐसे में वह खुद को भी वैसा ही सुपरहीरो समझने लगा था। फिर उसने अपने पिता जेरेमी से कहा कि वह स्पाइडर मैन जैसी ड्रेस उसके लिए भी ला दें। 

विज्ञापन


अब बेटे का जिद थी तो जेरेमी ने उसके लिए स्पेशल इफेक्ट वाली स्पाइडर मैन की वैसी ही ड्रेस लाकर दे दी। इसके बाद बेटे ने एक और जिद की कि वह ड्रेस पहन कर बिल्कुल स्पाइडर मैन जैसे ही दीवार पर चलना चाहता है और वैसी ही अवस्था में वह फोटो भी खिंचवाना चाहता है। अब चूंकि यह संभव तो था नहीं, इसलिए जेरेमी ने इलॉय को समझाया कि यह संभव नहीं है, क्योंकि फिल्मों में भी ऐसा सच में नहीं होता बल्कि वो तो स्पेशल इफेक्ट्स का कमाल होता है। लेकिन इलॉय जिद पकड़ कर बैठा रहा। 
विज्ञापन


आखिरकार जेरेमी को एक बार फिर बेटे की जिद के आगे हार माननी पड़ी। उन्होंने उसे पकड़ कर दीवार पर चलवाया। और भी कई तरीकों से उसका मनोरंजन किया और अलग-अलग जगहों पर उसकी तस्वीरें खींची। लेकिन इलॉय के लिए इतना काफी नहीं था। अब वह जिद करने लगा कि वह अपने पिता की मदद के दीवारों पर चलना चाहता है और फोटो खिंचवाना चाहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इलॉय के पिता जेरेमी ने उसका सपना पूरा करने के लिए एक नया तरीका अपनाया। उन्होंने फोटोशॉप की मदद से इलॉय की तस्वीरों को कुछ इस तरह बना दिया कि वह बिना किसी सहारे के दीवारों पर चलता और उल्टा लटका दिखाई देने लगा। यह देखकर इलॉय काफी खुश हुआ। अब उसकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों पर सात लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने उसे रिट्वीट किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed