फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Eyes like pearls teeth like monsters Scary creature found at a depth of 3 thousand meters in the sea

Viral News: मोती जैसी आंखें, राक्षस जैसे दांत! समुद्र की 3 हजार मीटर गहराई में मिला डरावना जीव, जानें

Tue, 05 Aug 2025 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Aug 2025 12:34 PM IST
सार

Viral News: यह जीव ‘टेलीस्कोप फिश’ के नाम से पहचाना जा रहा है। इसकी सबसे खास बात है इसकी बड़ी और चमकदार आंखें, जो देखने में किसी मोती जैसी लगती हैं। ये आंखें इसे अपने शिकार को दूर से पहचानने में मदद करती हैं।

विज्ञापन
Eyes like pearls teeth like monsters Scary creature found at a depth of 3 thousand meters in the sea
राक्षस की तरह दांत और आंख मोती जैसी - फोटो : एक्स

विस्तार

ब्रह्मांड में जीव-जंतुओं की संख्या और विविधता इतनी अधिक है कि हर दिन कुछ नया जानने को मिल जाता है। इनमें कई जीव ऐसे भी हैं जिनका आकार और रूप-रंग बेहद डरावना और चौंकाने वाला होता है। खासकर समुद्र की गहराइयों में पाए जाने वाले जीव अक्सर वैज्ञानिकों के लिए रहस्य का विषय बने रहते हैं। पानी के भीतर कई ऐसे अजीब जीव बसते हैं, जिन्हें न तो आम इंसान ने देखा है और न ही उनके बारे में सुना है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि पृथ्वी पर ऐसे अनेक जीव मौजूद हो सकते हैं, जिनकी अब तक खोज नहीं हो पाई है। इसी कड़ी में हाल ही में एक अनोखे समुद्री जीव की खोज ने सबको चौंका दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इस घटना के बारे में विस्तार बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
यह जीव ‘टेलीस्कोप फिश’ के नाम से पहचाना जा रहा है। इसकी सबसे खास बात है इसकी बड़ी और चमकदार आंखें, जो देखने में किसी मोती जैसी लगती हैं। ये आंखें इसे अपने शिकार को दूर से पहचानने में मदद करती हैं। वैज्ञानिकों ने इसके कुछ फोटो और वीडियो जारी किए हैं, जिनमें इसकी आंखों की बनावट और चमक को साफ तौर पर देखा जा सकता है। दावा किया गया है कि यह जीव रात के समय भी बिना किसी परेशानी के शिकार कर सकता है।
विज्ञापन


समुद्र में दिखा अलग जीव
टेलीस्कोप फिश की एक और अलग विशेषता यह है कि इसमें बायोलुमिनेंस की क्षमता होती है। यानी यह जीव खुद प्रकाश पैदा कर सकता है, जिससे यह गहरे और अंधेरे समुद्र में भी आसानी से देख सकता है। इसकी आंखों की संरचना ट्यूब जैसी होती है, जो रोशनी को एकत्रित करके दूर तक देखने में सहायक होती है। यह मछली समुद्र की सतह से करीब 500 मीटर से लेकर 3000 मीटर की गहराई तक पाई जाती है। वैज्ञानिकों ने इस खोज को बेहद अलग और महत्वपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछली की आंखें है गुब्बारे जैसी
वीडियो में देखा गया है कि इस मछली की आंखें गुब्बारे जैसी प्रतीत होती हैं और उनमें से चमकती रोशनी किसी मोती जैसी दिखाई देती है। इसके मुंह का आकार बड़ा है और दांत बेहद नुकीले हैं, जिससे यह अपने शिकार को एक ही बार में पकड़कर निगल सकती है। इसका शरीर लंबा, पतला और चिकना है, जबकि रंग की बात करें तो यह सफेद है, जिस पर हल्के भूरे रंग की परत भी देखी जा सकती है। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों में इस रहस्यमयी जीव को लेकर उत्सुकता और भय दोनों बढ़ गए। इसकी डरावनी आंखें और दांत किसी को भी सहमा सकते हैं। इसे देखकर कई लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अगर यह जीव सामने आ गया तो क्या होगा?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed