दोस्तों के कहने पर रेस्टोरेंट के किचन में युवक ने किया ऐसा काम कि देखते ही आ जाएगी घिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थवेस्ट फ्लोरिडा डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह व्यक्ति अमेरिकी फास्ट फूड रेस्तरां चेन वेंडी में काम करता था। वह रेस्टोरेंट के किचन में शॉर्ट पहने हुए सिंक में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी शख्स को उकसा रहे थें और वीडियो बना रहे थे। वीडियो में आप यह भी सुन सकते हैं कि शख्स कह रहा है कि पानी बहुत ही गर्म है।
वीडियो वायरल होने के बाद वेंडी के मालिकों ने उस शख्स को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और यह स्पष्ट रूप से पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति द्वारा किया गया प्रैंक था जो अब इस रेस्तरां में काम नहीं करता है और जिसने स्पष्ट रूप से अच्छे निर्णय का उपयोग नहीं किया। हम अपनी टीम और यहां की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते।