फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Eman Ahmed's Sister Denies Recovery, Says Doctor Fooling Us

 मुंबई अस्पताल ने दुनिया की सबसे वजनी महिला को छुट्टी देने का किया फैसला 

Wed, 26 Apr 2017 08:21 AM IST
amarujala.com, presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 26 Apr 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
Eman Ahmed's Sister Denies Recovery, Says Doctor Fooling Us
दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद
मुंबई के सैफी हॉस्पिटल ने दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद को छुट्टी देने का फैसला किया है। आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि इस पखवाड़े इमान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इसी वर्ष 11 फरवरी को इमान को भारत आने के पहले वजन किया गया था, जिसमें महिला का वजन 500 किलोग्राम बताया गया था। सोमवार को सैफी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने महिला का वजन 171 किलोग्राम किया है। यह डॉक्टरों का वजन घटाने का चमत्कार माना जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल में इमान की बहन सायमा सेलिम ने एक वीडियो में आरोप लगाया था कि इमान अभी भी बोलने या हिलने में असमर्थ है, और कहा कि 'डॉक्टर्स हमें मूर्ख बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

World's heaviest woman's sister denies recovery, says doctor is 'fooling us'https://t.co/FsO6IRQWym pic.twitter.com/dV5P9ROk6V

500 किलो की इमान मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में इलाज करा रही हैं। उनकी बहन सायमा सेलिम ने कहा, "डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला झूठे हैं, वो हमें बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने 'इमान' की हेल्थ और उसके ठीक होने के बारे में सही जानकारी नहीं दी, मेरी बहन की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है।" हालांकि डॉ. लकड़ावाला ने इस आरोप को खारिज किया है।

पढ़ें.... दुनिया की सबसे वजनी महिला का अॉपरेशन सफल, वजन हुआ आधा..

सायमा अपनी बहन को घर नहीं ले जाना चाहती हैं...

Eman Ahmed's Sister Denies Recovery, Says Doctor Fooling Us
'बेवकूफ बना रहे हैं डॉक्टर' इलाज करा रही महिला की बहन ने लगाया आरोप

 न्यूज एजेंसी के मुताबिक डॉ. लकड़ावाला ने सायमा के आरोपों को गलत बताया है। लकड़ावाला ने कहा, "इमान अब ठीक हैं और उनकी हालत लगातार बेहतर हो रही है, उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन का पता लगाने के लिए CT स्कैन किया जाता है। सायमा ये विवाद इसलिए खड़ा कर रही हैं क्योंकि वे फाइनेंशियल वजहों से अपनी बहन को मिस्त्र वापस नहीं ले जाना चाहती हैं।"

 दरअसल, इमान का इलाज शुरू होने के 15 दिनों बाद तक सब कुछ ठीक था, लेकिन जब इमान ठीक होने लगी और हमने सायमा को अपनी बहन को घर ले जाने की सलाह दी तो वे ड्रामा करने लगीं। हम इमान को वार्ड से CT स्कैन रूम तक जब ले जाएंगे तो वहां कोई भी उनमें आए बदलाव को देख सकता है और इससे सायमा के दावों की सच्चाई भी पता लगाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें... अंडे से कैसे निकलता है चूजा, 60 सेकेंड में देखें ये खूबसूरत वीडियो

327किलो वजन कम हुआ

Eman Ahmed's Sister Denies Recovery, Says Doctor Fooling Us
'बेवकूफ बना रहे हैं डॉक्टर' इलाज करा रही महिला की बहन ने लगाया आरोप
हालांकि वे अब 173 किलो की हो चुकी हैं। ओबेसिटी सर्जन डॉ. लकड़ावाला कहते हैं, "इमान चमत्कारिक रूप से ठीक हो रही हैं क्योंकि हमें 6 महीने में करीब 200 किलो वजन ही घटने की उम्मीद थी। वजन घटने से उनकी हालत में अपने आप सुधार हो रहा है। उनका हार्ट, किडनी और लंग्स बेहतर काम कर रहे हैं। उनका वाटर लेवल भी अंडर कंट्रोल है।"

ये भी पढ़ें... सीढ़ियों से आ रही थी आवाज, छानबीन पर पता चला हजारों साल पुराना रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed