Elephant Attack: मंदिर में चल रहा था उत्सव, हाथी ने सूड़ में उठाकर युवक को पटक दिया, वायरल हुआ डरावना वीडियो
Elephant Attack Video: जंगली जानवरों को कोई ठिकाना नहीं होता है कि वह कब नाराज हो जाएं और हमला कर दें। एक ऐसा ही वीडियो के केरल त्रिशूर का वायरल हो रहा है। जहां शांत दिख रहा हाथी अचानक एक युवक को उठाकर पटक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Elephant Attack Video: दक्षिण भारत में अक्सर पारंपरिक मंदिर उत्सव के दौरान हाथी दिखाई देते हैं। इन हाथियों का खूबसूरत तरीके से श्रृंगार किया जाता है। अब एक ऐसे ही पारंपरिक मंदिर उत्सव का वीडियो वायरल हो रहा है। उत्सव के दौरान हाथी ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद पूजा के दौरान दहशत का माहौल बन गया। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आखिर क्या है वीडियो में?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सज-धज कर तैयार हाथी को एक महावत बैठाता है। कई लोगों ने हाथी का पकड़ा हुआ है और एक शख्स हाथी के ऊपर बैठने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान नाराज हाथी एक शख्स को अपनी सूड़ में जकड़ लेता है। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं लगता है। इतने में हाथी शख्स को घूमाकर पटक देता है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में शख्स को गंभीर चोटें आई हैं।
इस घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि हाथी को देखकर नहीं लग रहा है कि वो नाराज है।
Blood Rain: कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्या होगा दुनिया पर असर
केरल के त्रिशूर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना हुई है। अन्नमनादा मंदिर उत्सव के दौरान हाथी ने एक युवक को अपनी सूंड में पकड़कर उठा लिया और पटक दिया। युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/MyacWuc7g1
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) February 27, 2026
Viral Video: पति से पैसे छुपाकर रखना बना महिला के लिए सिरदर्द, देखें मजेदार वीडियो
कहां का है मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला केरल के त्रिशूर का है। यहीं पर यह डरावनी घटना घटी है। यहां पर अन्नमनादा मंदिर में उत्सव के दौरान हाथी ने युवक को अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Viral: 22 साल की लड़की ने 70 साल के बुजुर्ग से की शादी, पाकिस्तान में हुआ अनोखा निकाह, वीडियो हुआ वायरल
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जानवरों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कब उनका मन बदल जाए और नाराज होकर उत्पात मचाने लगें।