{"_id":"6ace071f87caaeb6f706731b","slug":"earn-1-lakh-rupees-in-3-months-viral-red-chilli-business-advice-explained-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाल मिर्च का धंधा बदल सकता है आपकी किस्मत? तीन महीने में एक लाख रुपये की कमाई का दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लाल मिर्च का धंधा बदल सकता है आपकी किस्मत? तीन महीने में एक लाख रुपये की कमाई का दावा
Tue, 13 Oct 2026 04:15 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:15 PM IST
सार
Viral Video: लाल मिर्च के कारोबार से तीन महीने में एक लाख रुपये के निवेश पर एक लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाने का दावा करने वाले व्यापारी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है। उनका सुझाव है कि धंधा शुरू करने से पहले छह महीने मंडी में काम करके अनुभव हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन
लाल मिर्च के कारोबार में कितना पैसा है?
- फोटो : इंस्टाग्राम@apkartekyaho
विस्तार
क्या आपने कभी सोचा है कि लाल मिर्च का कारोबार करके भी लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं? मसालों के एक पुराने कारोबारी का दावा है कि अगर सही तरीके से इस धंधे को समझकर शुरुआत की जाए तो महज तीन महीने में एक लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है। उनकी बात सुनकर लोग हैरान हैं। इस कारोबारी की चौथी पीढ़ी मसालों के धंधे से जुड़ी है। उनके कारोबार से जुड़ी सलाह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
लाल मिर्च के कारोबार में कितना पैसा है?
यह वीडियो 'आप करते क्या हैं' इसमें मसालों के कारोबार से लंबे समय से जुड़े एक व्यापारी अपने काम के बारे में बताते नजर आते हैं। उनका मुख्य कारोबार लाल मिर्च का है। जब उनसे इस धंधे में होने वाले मुनाफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये लगाकर तीन महीने में एक लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमाने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
दोस्तों ने भी कमाए करोड़ें रुपये
कारोबारी का कहना है कि उनके कुछ दोस्तों ने इसी कारोबार से करोड़ों रुपये कमाए हैं। वह बताते हैं कि मसालों का कारोबार काफी पुराना है और इसमें कमाई के मौके भी हैं। हालांकि, उनकी बताई गई कमाई को हर कारोबारी के लिए पक्का मुनाफा नहीं माना जा सकता। असल कमाई बाजार के भाव, माल की खरीद-बिक्री और कारोबार संभालने के तरीके पर निर्भर करती है।
सीधे पैसे लगाने से पहले समझ लें ये बात
अगर आप भी लाल मिर्च या दूसरे मसालों का कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो व्यापारी की एक सलाह आपके काम आ सकती है। उनका कहना है कि बिना अनुभव के सीधे पैसे लगाने के बजाय पहले किसी अनाज या मसाला मंडी में करीब छह महीने काम करना चाहिए। इस दौरान आपको पता चलेगा कि माल कहां से खरीदा जाता है, उसकी कीमत कैसे तय होती है और बाजार में भाव किस तरह बदलते हैं। साथ ही, कारोबार में होने वाले खर्च और नुकसान की आशंका को भी समझने का मौका मिलेगा। अनुभवी व्यापारियों के साथ काम करने से इस धंधे की बारीकियां सीखने में मदद मिल सकती है।
मसालों के कारोबार में आगे भी हैं मौके?
कारोबारी के मुताबिक मसालों के व्यापार से कई लोगों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनका मानना है कि यह लंबे समय से चला आ रहा कारोबार है और इसमें आगे भी मौके बने रह सकते हैं। वह आने वाले पांच साल में अपने मसालों के निर्यात को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी कारोबार में कमाई की गारंटी नहीं होती। इसलिए निवेश करने से पहले बाजार की जानकारी जुटाना, खर्च का हिसाब लगाना और संभावित नुकसान को समझना जरूरी है।