फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Due to heavy rain all the watermelons of the shopkeeper got washed away in the drain Video goes viral

Viral Video: भारी बारिश में दुकानदार के सारे तरबूज नाले में बह गए, वीडियो देख लोग बोले- ये हार्टब्रेकिंग है

Wed, 14 May 2025 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 May 2025 01:20 PM IST
सार

Watermelon Seller: अगर आप सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो यकीनन आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
 

विज्ञापन
Due to heavy rain all the watermelons of the shopkeeper got washed away in the drain Video goes viral
बारिश में बह गया तरबूज - फोटो : इंस्टाग्राम @ghantaa

विस्तार

सोशल मीडिया आजकल मनोरंजन का एक बड़ा जरिया बन चुका है, जहां रोजाना हजारों वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। इनमें से ज्यादातर वीडियो हंसी-मजाक, देसी जुगाड़ या हल्के-फुल्के मनोरंजन से भरे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कई बार प्लेटफॉर्म पर झगड़े और विवाद से जुड़े वीडियो भी देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो मन को झकझोर देते हैं और इंसान की मजबूरी या कठिनाइयों को उजागर करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो यकीनन आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश हो रही है और सड़क के एक हिस्से से पानी का तेज बहाव हो रहा है। इसी वजह से एक तरबूज बेचने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसका सामान, तरबूज, पानी में बहता नजर आता है और वह बारिश में पूरी तरह भीगते हुए उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो किस समय या जगह का है। इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अभी यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने वीडियो पर दी यह खास प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से पोस्ट की गई है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "बारिश सभी के लिए रोमांटिक नहीं होती।" आपको बता दें कि जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को 72,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी भावुक करने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो दिल तोड़ देने वाला है।" दूसरे ने कहा, "मुझे लगा कि ऐसा सिर्फ मैं ही सोचता हूं।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "हे भगवान, इनके लिए भी कुछ करिए।" वहीं अन्य लोगों ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना दुख और समर्थन जताया।

संघर्ष दिखाती है ये वीडियो
यही नहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो इस बात की याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ मजा और हंसी ही नहीं, बल्कि जिंदगी की सच्चाई और संघर्ष भी दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed