फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Drunk man playing with a poisonous snake video viral on social media

जब शराब के नशे में शख्स जहरीले नाग के साथ लगा खेलने, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

Sun, 05 Jan 2020 06:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Drunk man playing with a poisonous snake video viral on social media
सांप के साथ खेल रहा शख्स - फोटो : Twitter

आमतौर पर लोग सांप को देखते ही डर के मारे वहां से भागने लगते हैं या जो लोग थोड़ी बहुत हिम्मत दिखाते हैं, वो उसे मार देते हैं या भगा देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, एक शख्स शराब के नशे में जहरीले नाग के साथ खेलने लगा। यहां तक कि जब सांप वहां से भागने लगा तो उसने उसे हाथ से पकड़ लिया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल दहलाने वाला यह वीडियो राजस्थान के दौसा जिले के गुढाकटला गांव का है। शराबी शख्स, जिसका नाम प्रकाश महावर बताया जा रहा है, करीब आधे घंटे तक सांप के साथ अजीबोगरीब हरकत करता रहा। कभी वह उसे हाथ से पकड़ लेता तो कभी उसके फन के आगे लेट जाता। एक बार तो उसने सांप को उठाकर अपने गले में भी डाल लिया। 
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान गांववाले उसे सांप के पास से हट जाने को कहते भी हैं, लेकिन वह उनकी बात को अनसुना कर देता है और अपनी हरकतें जारी रखता है। जिसका नतीजा ये हुआ कि नाग ने उसे डंस लिया। जब उसका शरीर नीला पड़ गया तो गांववाले उसे तुरंत लेकर अस्पताल चले गए। हालांकि अब उसकी हालत कैसी है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन जिस तरह से उसने अपनी जान के साथ खिलवाड़ किया, वो वाकई में दिल दहलाने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed