फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Drunk girl drama of boarding a Rapido in Delhi goes viral anger erupts on social media

Viral: दिल्ली में नशे में चूर लड़की का रैपिडो पर चढ़ने का ड्रामा वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्से में फटे यूजर्स

Tue, 09 Dec 2025 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Dec 2025 04:20 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखा कि दिल्ली की एक लड़की नशे में इतनी धुत थी कि वह रैपिडो बाइक पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। वह बार-बार आगे गिरने लगती और ड्राइवर उसे संभालकर गिरने से बचाता रहा।

विज्ञापन
Drunk girl drama of boarding a Rapido in Delhi goes viral anger erupts on social media
बेहोशी की हालत में दिखी लड़की - फोटो : एक्स@life_of_meera

विस्तार

शहरों की तेज रफ्तार वाली लाइफस्टाइल ने लोगों की सोच और आदतों को काफी बदल दिया है। देर रात तक चलने वाली पार्टियां, दोस्तों के साथ घूमना और सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स का पीछा करना युवाओं के रोज़मर्रा का हिस्सा बन गया है। लेकिन इस चमक-दमक के बीच एक बड़ी सचाई यह भी है कि कई बार लोग मजे के चक्कर में अपनी सुरक्षा को बिल्कुल भूल जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इसी बात का बड़ा उदाहरण बन गया है। इस वीडियो ने लोगों को हंसी से ज्यादा चिंता में डाल दिया क्योंकि यह सिर्फ एक लड़की की लापरवाही नहीं बल्कि एक सामाजिक सोच का आईना था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया कि दिल्ली की एक लड़की नशे में इतनी ज़्यादा थी कि वह रैपिडो बाइक पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। उसकी हालत ऐसी थी कि वह बार-बार आगे झुककर गिरने लगती। ड्राइवर बार-बार उसे पकड़कर संभालता ताकि वह चोटिल ना हो जाए। देखने वालों के लिए यह नजारा काफी परेशान करने वाला था। लड़की की हालत देखकर साफ पता चल रहा था कि उसने खुद पर कंट्रोल खो दिया है और उसे समझ ही नहीं थी कि वह किस हद तक खतरे में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में दिखी लड़की
वीडियो में लड़की की हालत लगभग बेहोशी जैसी नजर आती है। वह बाइक से बार-बार फिसलती जाती है और खुद को संभालने की कोशिश भी नहीं कर पा रही होती। ड्राइवर की तरफ से जितनी कोशिश हो सकती थी, वह करता रहा ताकि लड़की कहीं गिर ना पड़े। लेकिन उसकी नशे में डूबी हालत ऐसी थी कि हादसा कभी भी हो सकता था। इस तरह का सीन देखकर किसी का भी मन बेचैन हो जाए। क्योंकि यह सिर्फ उसकी अपनी सुरक्षा की बात नहीं थी, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी यह स्थिति बेहद जोखिम भरी थी।


लोगों ने उड़ाया मजाक
यह वीडियो X पर @life_of_meera नाम की यूजर ने पोस्ट किया था। वीडियो सामने आते ही यह इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और देखते ही देखते लाखों लोगों की नजर इस पर टिक गई। हर किसी की अपनी अलग प्रतिक्रिया थी। कुछ लोगों को यह सब बहुत अजीब लगा और वे गुस्से में आ गए कि कोई इतनी गैरजिम्मेदारी कैसे कर सकता है। कई लोग लड़की की नशे में धुत हालत को लेकर मजाक भी उड़ाते दिखाई दिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आजकल की पार्टी कल्चर और सोशल मीडिया पर दिखावा करने की आदत ने युवाओं को लापरवाह बना दिया है। लोगों का मानना था कि सेल्फ कंट्रोल की कमी ही ऐसे हालात की सबसे बड़ी वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed