हर इंसान को किसी न किसी बात का फितूर सवार होता है। कुछ लोग जीवन के अपने लक्ष्य को ही फितूर बना लेते हैं। कुछ लोगों के सर पर अपने प्रेमी के लिए फितूर सवार रहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए उनका फितूर उनकी खुद की जान का दुश्मन बन जाता है। आज की खबर भी कुछ इसी तरह की है, जहां एक लड़की के लिए टैटू बनवाने का जुनून ही उसके लिए खतरा बन गया।
2 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली 24 वर्षीय एंबर ल्यूक पर टैटू बनवाने का ऐसा फितूर सवार है कि उन्होंने अपने शरीर को टैटू से ही ढंक लिया है। एंबर अब तक अपने शरीर पर 200 से भी अधिक टैटू बनवा चुकी हैं। एंबर को टैटू मेकिंग की दुनिया में 'ड्रैगन गर्ल' के नाम से जाना जाता है, लेकिन टैटू बनवाने का यह जुनून एंबर के लिए एक बड़ा खतरा बन गया था।
3 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
दरअसल, कुछ समय पहले एंबर ने अपनी आंखों में टैटू बनवाकर आंखों का रंग नीला करवाने का फैसला किया था। इसके बाद एंबर ने आंखों में टैटू बनवाकर उनका रंग नीला करवा लिया था, लेकिन इसके कारण वो अंधी हो गई थीं।
4 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
एंबर अब तक टैटू बनवाने पर 26,000 डॉलर यानी 18.37 लाख से अधिक रुपये खर्च कर चुकी हैं। एंबर खुद को नीले आंखों वाली सफेद ड्रैगन कहलाना पसंद करती हैं। उन्होंने हाल ही मे आंखों में टैटू बनवाने का अपना अनुभव साझा किया। इसके बारे में उन्होंने बताया कि आंखों में टैटू बनवाना उनके लिए सबसे खतरनाक अनुभव था। इस काम में 40 मिनट लगे थे और इसके बाद वह तीन हफ्तों के लिए अंधी हो गई थीं।
5 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
एंबर आगे कहती हैं, 'मैं इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मेरी आंखों में टैटू का इंक डाला जा रहा था, तब मुझे ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने शीशे के 10 नुकीले टुकड़े मेरी आंखों में डाल दिए हैं।' आंखों में इंक डालने की यह प्रक्रिया साल में चार बार होती थी। यह प्रक्रिया काफी खतरनाक होती है, क्योंकि अगर इस प्रक्रिया में थोड़ी भी गड़बड़ी होती तो एंबर हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो देतीं।