फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Does a maid become a wife after marriage A woman told the bitter truth post goes viral on Internet

Viral Post: शादी के बाद नौकरानी होती है बीवी? महिला ने सुनाई कड़वी सच्चाई, लोग बोले- मुफ्त की मेड मिल गई होगी

Fri, 28 Mar 2025 02:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 28 Mar 2025 02:54 PM IST
सार

Indian wife Post: हाल ही में, एक महिला ने रेडिट पर एक पोस्ट लिखी, जिसने भारतीय समाज में पत्नी की भूमिका को लेकर एक अहम सवाल खड़ा कर दिया और वह अहम सवाल था कि क्या शादी का मतलब एक जीवनसाथी का साथ पाना होता है, या फिर एक ‘मुफ्त की नौकरानी’ मिलना?

विज्ञापन
Does a maid become a wife after marriage A woman told the bitter truth post goes viral on Internet
महिला ने साझा की झकझोर देने वाली कहानी - फोटो : freepik.com

विस्तार

सोशल मीडिया पर न केवल बस अब एंटरटेनमेंट का जरिया बन गया है, बल्कि कुछ लोगों का पर्दाफाश करने का भी साधन बन गया है, जो अक्सर इस भागदौड़ भरी दुनिया में छुप कर रह जाती है। अब आज की इस खबर में हम आपको ऐसी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कई कड़वे सच दुनिया के सामने आते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि स्त्रियों के लिए अभी भी दुनिया को बहुत बदलने की जरूरत है। हाल ही में, एक महिला ने रेडिट पर एक पोस्ट लिखी, जिसने भारतीय समाज में पत्नी की भूमिका को लेकर एक अहम सवाल खड़ा कर दिया और वह अहम सवाल था कि क्या शादी का मतलब एक जीवनसाथी का साथ पाना होता है, या फिर एक ‘मुफ्त की नौकरानी’ मिलना?
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में एक महिला ने अपने परिवार की एक घटना का जिक्र किया है। महिला ने साझा करते हुए बताया कि उसके परिवार में जब उसकी चाची का दुर्घटना में निधन हो गया, तो परिवार में शोक की लहर थी। लेकिन उसके अंकल के लिए यह दुख से ज्यादा चिंता का विषय था कि अब घर के कामकाज कैसे चलेंगे। साथ ही उन्होंने आंटी को खोने पर एक शब्द भी नहीं कहा, बल्कि यह पूछने लगे कि अब उनके लिए खाना कौन बनाएगा, घर कौन संभालेगा और उनकी मां की देखभाल कौन करेगा। ऐसा लगा जैसे वे अपनी पत्नी को नहीं, बल्कि एक 'घरेलू कर्मचारी' को खोने का शोक मना रहे थे।"
विज्ञापन




महिला ने सुनाई झकझोर देने वाली कहानी
यही नहींं, महिला ने जो आगे लिखा, उसे पढ़कर आपको भी बहुत ही हैरानी होगी। महिला ने लिखा कि अंकल के पिता ने उन्हें दूसरी शादी करने की सलाह दी। इस सलाह की वजह अंकल का साथ देने या प्रेम पाने की कोई भावना नहीं थी, बल्कि उनकी एकमात्र चिंता यही थी कि घर में कोई ऐसा आ जाए जो फिर से उनकी सेवा कर सके और घर के काम संभाल ले। महिला ने लिखा, "मैं दूसरी शादी के खिलाफ नहीं हूं," उसने लिखा। "लेकिन जब शादी का उद्देश्य सिर्फ खाना बनाने, सफाई करने और देखभाल करने तक सीमित हो जाए, तो यह बेहद दुखद है। क्या पत्नी का अस्तित्व सिर्फ घर के कामों तक सीमित रह गया है?"
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, "यह सच में दिल तोड़ने वाला है, लेकिन दुर्भाग्य से यही हकीकत है। महिलाओं को खुद अपनी आवाज उठानी होगी, क्योंकि कोई और उनके लिए नहीं लड़ेगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे इस सोच से नफरत है कि लोग पत्नी को एक साथी के बजाय एक मुफ्त की नौकरानी के रूप में देखते हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "अगर किसी इंसान को अपनी पत्नी की याद तक नहीं आती और वह इतनी जल्दी दूसरी शादी की सोच रहा है, तो इसका मतलब है कि उसने कभी उससे प्यार किया ही नहीं था।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed