{"_id":"57316f154f1c1b5d0591a152","slug":"doctors-removed-97-kilo-ovarian-tumor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट में 97 किलो का ट्यूमर, तस्वीरें देख उड़ेंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पेट में 97 किलो का ट्यूमर, तस्वीरें देख उड़ेंगे होश
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
97 किलो का ट्यूमर
- फोटो : mirror.co.uk
ट्यूमर का ऑपरेशन यूं तो आम बात है पर पेट से निकले 97 किलो के ट्यूमर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऑपरेशन में होने वाले ज्यादा खर्चे के चलते पति ने सर्जरी करवाने से मना कर दिया था। पति की बात मानकर कमलेश ने सर्जरी नहीं करवाई और अंडाशय में 97 किलो के ट्यूमर के साथ 5 साल काट दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्जरी के बाद निकाला गया ट्यूमर
- फोटो : mirror.co.uk
उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली कमलेश देवी के अंडाशय में 97 किलो का टयूमर मौजूद था। पैसे की कमी के कारण ऑपरेशन न कर पाने के कारण कमलेश देवी ने सालों तक इस ट्यूमर का दर्द साहा। उसे दर्द के साथ-साथ दूसरी शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। 6 महीने पहले पति की अचानक हुई मौत के बाद कमलेश ने सर्जरी करवाने का फैसला किया। भारतीय ग्रामीण योजना के तहत कमलेश का मुफ्त ऑपरेशन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूमर की सर्जरी करते डॉक्टर
- फोटो : mirror.co.uk
3 घंटे तक चली सर्जरी में डॉक्टरों ने कमलेश के अंडाशय से 97 किलो वजन का ट्यूमर निकाला है। डॉक्टरों के मुताबिक कमलेश पेट में काफी दर्द लेकर ऑपरेशन कराने आई थी। पति के मना करने के कारण ही वह पिछले 5 साल तक दर्द सहती रही। ज्यादा देर करने पर उसकी जान को खतरा हो सकता था। डॉक्टरों के मुताबिक आज के दिनों में अंडाशय में ट्यूमर महिलाओं में एक आम बात है पर इतना बड़ा ट्यूमर 5 साल तक पेट में रख देना बहुत बड़ी और दर्दनाक बात है।