फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Do you also like Jhalmuri or Bhelpuri After watching this video you will not feel like touching it goes Viral

Viral Video: क्या आपको भी पसंद है झालमुड़ी या भेलपुरी? इस वीडियो को देखने के बाद हाथ लगाने का नहीं करेगा मन

Sat, 16 Aug 2025 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 16 Aug 2025 11:50 AM IST
सार

Viral Video: अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें चौंकाने वाली बात क्या है? दरअसल मुरमुरे तो हम सभी के जीवन का हिस्सा हैं। भेलपुरी, झालमुड़ी, मसाला मुरमुरे और चटपटी चाट में इनका इस्तेमाल खूब किया जाता है।

विज्ञापन
Do you also like Jhalmuri or Bhelpuri After watching this video you will not feel like touching it goes Viral
मुरमुरे बनने का प्रोसेस - फोटो : इंस्टाग्राम @foodie_incarnate

विस्तार

सोशल मीडिया पर रोजाना ढेरों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ दिल छू जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जिन्हें देखकर हैरानी और गुस्सा दोनों महसूस होता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो बेहद चौंकाने वाला है। यह वीडियो मुरमुरे बनाने के प्रोसेस से जुड़ा हुआ है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें चौंकाने वाली बात क्या है? दरअसल मुरमुरे तो हम सभी के जीवन का हिस्सा हैं। भेलपुरी, झालमुड़ी, मसाला मुरमुरे और चटपटी चाट में इनका इस्तेमाल खूब किया जाता है। लेकिन वायरल वीडियो ने दिखा दिया कि इन्हें बनाने का तरीका कितना अस्वच्छ और गंदा हो सकता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर foodie_incarnate नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में शुरुआत में दिखाया गया है कि धान को पानी में धोकर मुरमुरे बनाने की तैयारी की जाती है। लेकिन इस दौरान सफाई का कोई खास ध्यान नहीं रखा जाता। इसके बाद जो सीन सामने आता है, उन्हें देखकर किसी का भी मन खराब हो सकता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि धान में नमक मिलाने के लिए पैरों का इस्तेमाल किया जाता है। यानी काम करने वाले लोग हाथों के बजाय अपने पैरों से नमक मिलाते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amar Sirohi (@foodie_incarnate)

विज्ञापन
विज्ञापन



झालमुड़ी बनाने का यह है प्रोसेस
यही नहीं धान को मुरमुरों में बदलने के बाद उन्हें सीधे फर्श पर फैला दिया जाता है। फर्श पर न तो कोई कपड़ा बिछाया जाता है और न ही कोई साफ-सुथरी व्यवस्था नजर आती है। इसके बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आती है कि पैकिंग के समय लोग इन्हीं मुरमुरों पर नंगे पांव चलते हुए दिखाई देते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। हर किसी ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “यही वजह है कि मैं अपने बच्चों को बाहर का खाना खाने से मना करता हूं।” दूसरे यूजर ने कहा, “हमारे देश में साफ-सुथरा खाना मिल जाना अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है।” वहीं तीसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “आज जब इतनी मशीनें मौजूद हैं, तब भी अगर पैरों का इस्तेमाल किया जा रहा है तो यह लाखों लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed