फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Desi Ghee was made in a washing machine people could not believe it Video goes viral on Internet

Viral Video: वाशिंग मशीन में बना डाला घी, लोगों को नहीं हुआ विश्वास, वीडियो देख बोले- देसी निंजा टेक्निक है

Tue, 25 Mar 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Mar 2025 10:25 AM IST
सार

Washing Machine Viral Hacks: इस वीडियो में एक व्यक्ति पारंपरिक विधि को छोड़कर वाशिंग मशीन की मदद से मिनटों में घी बना रहा है। इस अनोखे तरीके ने लाखों लोगों को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Desi Ghee was made in a washing machine people could not believe it Video goes viral on Internet
वॉशिंग मशीन में कैसे बनाया घी? - फोटो : इंस्टाग्राम @sanjay_dairyfarmer

विस्तार

आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। इस दौर में इंसान की प्राइवेसी से लेकर उसके रोचक काम तक, हर चीज इंटरनेट का हिस्सा बन गई है। ऐसे में लोग खुद को पॉपुलर करने की होड़ में कुछ न कुछ अलग और अच्छा ट्राई करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के देसी जुगाड़ और इनोवेटिव हैक्स वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पारंपरिक विधि को छोड़कर वाशिंग मशीन की मदद से मिनटों में घी बना रहा है। इस अनोखे तरीके ने लाखों लोगों को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम अकाउंट @sanjay_dairyfarmer पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि ताजा मक्खन को वॉशिंग मशीन के ड्रम में डालकर घुमाया जाता है। कुछ ही देर में मक्खन से घी अलग हो जाता है और पानी अलग निकल जाता है। पारंपरिक घी बनाने की प्रक्रिया जहां धीमी आंच पर मक्खन को गर्म करके की जाती है, वहीं यह निंजा टेक्निक बेहद तेज और सुविधाजनक साबित हो रही है। बिना किसी मेहनत के, इस तरीके से कुछ ही मिनटों में शुद्ध देसी घी तैयार किया जा सकता है। यह ट्रिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो को तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Yadav (@sanjay_dairyfarmer)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी राय दे चुके हैं। कुछ यूजर्स इसे देसी इनोवेशन का कमाल मान रहे हैं, जबकि कुछ को यह तरीका असामान्य लग रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "वाह यार,  ये तो कमाल का जुगाड़ है, अब मैं भी इसे आजमाने वाला हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह इंडिया है, यहां सच में कुछ भी हो सकता है।'  तीसरे यूजर ने लिखा, 'इंसान के क्रिएटिविटी की सच में कोई सीमा नहीं है।' हालांकि, कुछ लोगों ने इस तरीके की स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को भी उठाया है।

विज्ञापन

टेक्निक को आजमाने से पहले हो जाएं सावधान
वॉशिंग मशीन से घी बनाने की यह अनोखी टेक्निक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इसे अपनाने से पहले पूरी सावधानी बरतनी जरूरी है। फिर भी, यह देसी जुगाड़ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अगर आप भी इस टेक्निक को आजमाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं और जब तक, इसका पूरा ज्ञान न हो, तब तक इसे बिल्कुल ट्राई न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed