फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delivery Boy Came To Give food barefoot man shared the story on Linkedin

Delivery Boy: फूड डिलीवरी एजेंट आखिर क्यों नंगे पैर कर रहा था काम, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप

Fri, 30 Sep 2022 03:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Sep 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Delivery Boy Came To Give food barefoot man shared the story on Linkedin
Swiggy Delivery Boy - फोटो : linkdin/Tariq Khan, MCIArb (UK)

Food Delivery Guy Working Barefoot: सोशल मीडिया पर आए दिन कई खबरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन इनमें कुछ कहानियां प्रेरणादायक होती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस शख्स की कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बारे में जानकर लोग भावुक हो रहे हैं। दरअसल, इस शख्स की कहानी तब वायरल हुई जब एक शख्स ने उसे नंगे पैर फूड डिलीवरी करते देखा। इस बात से वह इतना प्रभावित हुआ कि उसने इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया के सामने साझा करने का फैसला लिया। इसके बाद लिंक्डइन यूजर तारिक खान ने एक फूड डिलीवरी बॉय की तस्वीर के साथ उसकी कहानी एक पोस्ट में लिखी। इस पोस्ट में उसने बताया है कि डिलीवरी एजेंट आखिर खाली पैर काम क्यों कर रहा है। 

विज्ञापन


जब तारिक खान ने डिलीवरी बॉय को नंगे पैर देखकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उस दिन उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते उसका पैर और टखना सूज गया था। तारिक ने उसे कहा कि ऐसे में उसे आराम करना चाहिए। इसपर डिलीवरी बॉय ने कहा कि मेरे पास एक परिवार है, मुझे उसका पेट पालना है। इतना कहकर वह मुस्कुराया और चला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस कहानी को तारिक खान ने लिंकडिन पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी मेरी मुलाकात एक स्विगी डिलीवरी एजेंट से हुई जो लिफ्ट में मेरे साथ नंगे पांव था। मैंने उससे पूछा कि उसने जूते क्यों नहीं पहने हैं? उसने कहा कि आज उसका एक्सीडेंट हो गया और उनके पैर और टखनों में सूजन आ गई। इस पर मैंने जवाब दिया "तो आपको आराम करना चाहिए और काम नहीं करना चाहिए।" फिर वह मुस्कुराया और कहा "मेरे पास खिलाने के लिए एक परिवार है।" इसके बाद उसने लिफ्ट से बाहर कदम रखा और कहा "गुड इवनिंग सर "

यह उन लोगों जैसा हैं जो मुझे कड़ी मेहनत करने और जरूरत पड़ने पर खुद को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। मुझे उम्मीद है कि स्विगी इस आदमी की कड़ी मेहनत को पुरस्कृत करेगा। साथ ही इस पोस्ट में तारिक ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'जो कोई भी इस आदमी की मदद करना चाहता है वह मुझे इनबॉक्स कर सकता है और मैं आपको उसका पेटीएम नंबर दे सकता हूं। वह जरूरतमंद है और उसने मुझसे कहा कि जो भी मदद करना चाहता है उसे अपना नंबर दे दो। खासतौर पर वे लोग जो उनकी निजता को लेकर चिंतित थे और मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैंने उनकी अनुमति ली है। साथ ही जो लोग मुझे उन्हें जूते आदि देने का सुझाव दे रहे थे, वे आगे आएं और कुछ उदारता दिखाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed