{"_id":"6accd282e31bbfb655078520","slug":"viral-video-of-kid-calling-mountoon-in-spite-of-mountain-in-langza-village-of-himachal-pradesh-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की जुबान फिसली और इंटरनेट पर मच गया धमाल, 91 लाख लोग बोले- हमें भी जाना है मॉनटून","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बच्चे की जुबान फिसली और इंटरनेट पर मच गया धमाल, 91 लाख लोग बोले- हमें भी जाना है मॉनटून
Mon, 12 Oct 2026 05:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:58 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक पहाड़ी मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अपनी आवाज में कुछ ऐसा बोला है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है।
विज्ञापन
बच्चे की जुबान फिसली और इंटरनेट पर मच गया धमाल
- फोटो : instagram
विस्तार
पहाड़ों की खूबसूरती और वहां पर मिलने वाला सुकून हर किसी को अपनी तरफ खींचता है। वहां की छोटी-छोटी बातें कभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं, तो कभी दिल जीत लेती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पहाड़ी बच्चा अपने अनोखे अंदाज से लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में बच्चे की एक छोटी-सी बात लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि सोशल मीडिया पर भी लोग उसी की भाषा बोलने लगे हैं। आखिर इस नन्हे बच्चे ने ऐसा क्या कहा है कि जो लोग बार-बार उसका वीडियो देख रहे हैं?
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने यह प्यारा वीडियो शेयर किया है। इसमें एक पहाड़ी बच्चा सामने से आता दिखाई देता है। बच्चे ने अपने दोनों हाथ पीछे बांध रखे हैं और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो वह किसी जरूरी काम से निकला हो और उसे अपने रास्ते की पूरी जानकारी हो। इसी दौरान उससे पूछा जाता है कि वह कहां जा रहा है। सवाल सुनते ही बच्चा बड़े आराम से जवाब देता है, मॉनटून। दरअसल, बच्चा अंग्रेजी के शब्द माउंटेन यानी पहाड़ कहना चाहता है, लेकिन अपनी मासूम समझ के मुताबिक उसे मॉनटून बोल देता है।
विज्ञापन
सिर्फ बच्चे का यही जवाब लोगों का दिल जीत लेता है। जवाब देने के बाद वह बिना रुके आगे बढ़ जाता है और पहाड़ों की ओर चलने लगता है। उसके चेहरे का आत्मविश्वास और बोलने का अंदाज वीडियो को और भी मजेदार बना दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्चे के अंदाज में ही मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई लिख रहा है कि हमें भी मॉनटून जाना है, तो किसी का कहना है कि अब वह माउंटेन नहीं, सिर्फ मॉनटून ही बोलेगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
झील के नीचे मिला 800 साल पुराना शहर, सिल्क रोड के इतिहास से जुड़े खुल सकते हैं बड़े रहस्य
जानवरों की भीड़ में छिपा है जिराफ, 25 सेकेंड में खोज लिया तो मान जाएंगे आपका दिमाग
एक शख्स ने लिखा है कि अब तो मैं भी मॉनटून ही बोला करूंगा, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सबको मॉनटून पर जाना चाहिए। एक अन्य ने मजाक में लिखा कि जब आपको मॉनटून के बारे में पता होता है, तो जिंदगी कितनी आसान हो जाती है। वीडियो की खासियत यह है कि बच्चे ने कोई बड़ी बात नहीं कही, लेकिन अपनी मासूमियत से लोगों का दिन बना दिया।