Delhi Metro Video: ''मैं तो बेघर हूं अपने घर ले चलो'', मेट्रो में पोल डांस करती लड़कियों का वीडियो वायरल
इंटरेनट पर वायरल इस वीडियो में दो युवतियां परवीन बाबी और शशि कपूर अभिनीत फिल्म सुहाग के एक गाने 'मैं तो बेघर हूं' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Metro Video: दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो इन दिनों चर्चा में है। हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आपत्तिजनक हरकतें करते और युवक-युवतियों को रील्स बनाते देखा गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की लगातार चेतावनी के बाद भी मेट्रो में रील्स बनाने वाले, डांस करने वालों युवक-युवतियां बाज नहीं आ रही हैं। दिल्ली मेट्रो के वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो में कोई डांस कर रहा है, तो कोई अजीबोगरीब कपड़े पहनकर यात्रा कर रहा है। कुछ युवक और युवतियों के किसिंग वीडियो भी जमकर वायरल हुए हैं। अब ऐसा लगता है कि दिल्ली मेट्रो आपत्तिजनक हरकतें करने वाले और रील्स बनाने वाले युवक-युवतियों का अड्डा बन चुकी है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवतियों को पोल डांस करते हुआ देखा जा सकता है।
इंटरेनट पर इस वायरल वीडियो में दो युवतियां परवीन बाबी और शशि कपूर अभिनीत फिल्म सुहाग के एक गाने 'मैं तो बेघर हूं' पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों युवतियों के मेट्रो में डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है।
Lightning: बादलों के बीच कैसे बनती है आकाशीय बिजली, क्यों गरजता है बादल? जानिए सबकुछ
After porn, kissing and fighting in Delhi Metro,
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) July 6, 2023
The latest is Pole Dancing.....
🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/RpvKJ9jLny
Chandrayaan-3: चांद पर यान भेज रहा है भारत, लेकिन चंद्रमा और पृथ्वी के बीच घट रही है ये बड़ी घटना
डांस के वीडियो को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में डांस कर रही युवतियां का नाम क्या है और कौन हैं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में भगवान शंकर के गाने पर कावड़ियों का नाचते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
Viral Video: एक हाथ में हैंडल, दूसरे में बच्चा, ई-रिक्शा चलाती इस बहादुर मां का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बस अब यही देखना बाकी रह गया था। दिल्ली मेट्रो में डांस को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।