Viral Video: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, एयर प्यूरीफायर से कमरे में AQI 100, दरवाजा खुलते ही बढ़ा 500 के पार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक घर के अंदर लगा एयर प्यूरिफायर कमरे की हवा को साफ रख रहा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI करीब 100 दिखा रहा है।
विस्तार
दिल्ली की हवा फिर सुर्खियों में है और वजह वही पुरानी सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। सर्दी की दस्तक के साथ ही राजधानी एक बार फिर गैस चेंबर में बदल चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक घर के अंदर लगा एयर प्यूरिफायर कमरे की हवा को साफ रख रहा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI करीब 100 दिखा रहा है। लेकिन जैसे ही घर का मालिक दरवाजा खोलता है। बस कुछ ही सेकंड में ये आंकड़ा सीधे 500 पार चला जाता है। मतलब कि बाहर की हवा इतनी जहरीली है कि बंद कमरा भी पलभर में दमघोंटू बन जाए। तो आज की इस खबर में प्रदूषण से जुड़े एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि एक मॉडर्न एयर प्यूरिफायर लगातार चल रहा है और स्क्रीन पर 97 का रीडिंग दिखा रहा है यानी हवा अभी सांस लेने लायक है। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुलता है, मशीन की स्क्रीन मानो डर के मारे पसीना छोड़ दे। 97 से सीधा 150 फिर 300 और फिर 500 तक पहुंच जाती है। ये 500 वाला आंकड़ा “हैजर्डस” लेवल कहलाता है, जिसका मतलब है कि अब बाहर की हवा इतनी खराब है कि एकदम फिट इंसान भी बीमार पड़ सकता है।
दिल्ली का हाल बेहाल है..।।
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) November 1, 2025
कमरे के अंदर 4 Air purifier चलने पर AQI= 100
दरवाजा खोलते ही पहुंचा AQI = 500
दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है।@kapildhama pic.twitter.com/1FCDfc46f8
दिल्ली की हवा हुई जहरीली
रिपोर्ट्स कहती हैं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का AQI लगातार 450 से ऊपर बना हुआ है। कई इलाकों में तो यह 500 पार जा चुका है, जो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के स्टैंडर्ड से कई गुना ज्यादा है। डॉक्टरों ने भी साफ चेतावनी दी है। इस हवा में बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रहना बेहद खतरनाक है। अब तो सांस की तकलीफ, आंखों में जलन, सिरदर्द और थकान जैसी दिक्कतें आम बात हो गई हैं।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी कम दिलचस्प नहीं हैं। किसी ने लिखा, “दिल्ली में अब सांस लेना भी लग्जरी बन गया है।” तो कोई बोला, “अब मास्क नहीं, एयर प्यूरिफायर जरूरी है भाई।” कई यूजर्स ने कहा कि ये वीडियो दिल्ली-एनसीआर की हवा की असलियत दिखाता है। एक शख्स ने तो लिखा, “घर के अंदर भी हम जेल में हैं, बाहर तो पूरा जहर फैला है।” ये वीडियो X पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है।