{"_id":"590960874f1c1b0b3944108a","slug":"death-is-forbidden-in-longyearbyen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 70 सालों से यहां नहीं हुई किसी की मौत, इस शहर में कोई नहीं मरता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
70 सालों से यहां नहीं हुई किसी की मौत, इस शहर में कोई नहीं मरता
Thu, 04 May 2017 02:09 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
Updated Thu, 04 May 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस दुनिया में ऐसी कई सारी चीजें हैं जिससे हम अब तक अनजान हैं। कुछ चीजें हैं जो धीरे-धीरे हम सबके सामने आ रही है। उसमें से एक है नार्वे देश का छोटा सा शहर लॉगइयरबेन। ये बहुत ही खूबसूरत शहर है लेकिन आपको ये जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि यहां पिछले 70 सालों से किसी की मौत नहीं हुई है।
70 सालों से यहां नहीं हुई किसी की मौत, इस शहर में कोई नहीं मरता
2 of 5
व
जी हां, आपको भले ही इस बात पर विश्वास न हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शहर में वहां के प्रशासन ने मौत पर पाबंदी लगा दी है। नार्वे और उत्तरी ध्रुव के बीच स्थित इस आइसलैंड पर खून जमा देने वाली ठंड पड़ती है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान इतना कम हो जाता है कि जिंदगी मुश्किल हो जाती है।
70 सालों से यहां नहीं हुई किसी की मौत, इस शहर में कोई नहीं मरता
3 of 5
लगभग 2000 आबादी वाले इस शहर में लोगों को मरने की इजाजत नहीं है। प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद पिछले 70 साल से यहां कोई मौत नहीं हुई है। दरअसल इस पाबंदी के पीछे वजह काफी बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
70 सालों से यहां नहीं हुई किसी की मौत, इस शहर में कोई नहीं मरता
4 of 5
यहां पड़ने वाली कड़ाके की ठंड की वजह से डेड बॉडी सालों तक ज्यों की त्यों पड़ी रहती है। ठंड की वजह से वो न गल पाती है और न ही सड़ती है और यही वजह कि सालों तक शव वैसे का वैसा ही रह जाता है। एक शोध में यह पाया गया कि साल 1917 में जिस शख्स की मौत इनफ्लुएंजा की वजह से हुई उसके शव में इनफ्लुएंजा के वायरस जस के तस पड़े थे।
विज्ञापन
70 सालों से यहां नहीं हुई किसी की मौत, इस शहर में कोई नहीं मरता
5 of 5
बीमारी फैलने का खतरा मंडराने के बाद वहां की प्रशासन ने इस शहर में मौत पर पाबंदी लगा दी। ऐसे में यहां जैसे ही कोई मरने वाला होता है या कोई इमरजेंसी आती है तो उस व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से देश के दूसरे इलाके में ले जाता है और मरने के बाद वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।