फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   crocodile pretended to drown to hunt video went viral in hindi

Viral Video: शिकार फंसाने के लिए मगरमच्छ ने चली ऐसी चाल, वीडियो देख नहीं होगा भरोसा

Fri, 17 Jan 2025 12:17 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 17 Jan 2025 12:17 PM IST
सार

इंडोनेशिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ शिकार को लुभाने के लिए डूबने का नाटक कर रहा है। वह अपने अगले पंजों को पानी से बाहर निकालकर ऐसे दिखाता है जैसे कोई बच्चा डूब रहा हो। यह चालाकी इसलिए है ताकि कोई उसे बचाने आए और वह उसका शिकार बन जाए। 

विज्ञापन
crocodile pretended to drown to hunt video went viral in hindi
पानी में डूबने का नाटक करता हुआ मगरमच्छ - फोटो : Instagram/@nature_with_akhil

विस्तार

Viral Video: अक्सर जानवर शिकार के लिए अजीबोगरीब तरकीबें अपनाते हैं, जो हैरान कर देने वाली होती हैं। कुछ जानवर अपनी चालाकी से शिकार को धोखा देते हैं, तो कुछ अपनी शारीरिक क्षमताओं का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ शिकार को फंसाने के लिए एक बेहद ही अनोखी तरकीब अपना रहा है। मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। एक बार अगर कोई जानवर या इंसान उसके जबड़े में फंस जाए, तो उसका बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा हो जाता है। आमतौर पर मगरमच्छ अपने शिकार को पानी में खींचकर ले जाता है, जहां उसे बचा पाना और भी कठिन हो जाता है। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मगरमच्छ शिकार करने का एक नया तरीका अपनाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह मगरमच्छ खुद डूबने का नाटक करता है, ताकि कोई उसे बचाने जाए और उसका शिकार बन सके।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akhil (@nature_with_akhil)

विज्ञापन



वायरल वीडियो में क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। वीडियो में एक मगरमच्छ पानी में अपने दोनों अगले पंजों को ऊपर निकालकर डूबने की एक्टिंग कर रहा है। पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई छोटा बच्चा पानी में डूब रहा हो और मदद के लिए हाथ-पैर मार रहा हो। मगर असल में यह एक चालाक मगरमच्छ है जो शिकार को लुभाने के लिए यह नाटक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरमच्छ की चालाकी
असल में मगरमच्छ एक बेहद शातिर जानवर होता है। वह डूबने का नाटक करके इंसानों या अन्य जानवरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करता है। जैसे ही कोई उसे बचाने के लिए पानी में उतरता है, मगरमच्छ तुरंत उस पर हमला कर देता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। इस तरह, मगरमच्छ अपनी चतुराई का इस्तेमाल करके आसानी से शिकार प्राप्त कर लेता है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
मगरमच्छ के इस चालाकी भरे शिकार के तरीके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मगरमच्छ की बुद्धिमत्ता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस बात पर चिंता जता रहे हैं कि यह तरीका इंसानों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दूसरों को सावधान रहने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा कि 'मगरमच्छ के लिए भी पापी पेट का सवाल है भाई, ये भी अपग्रेड हो रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि - 'कोई झांसे में मत आना मगरमच्छ के आंसू झूठे होते हैं।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nature_with_akhil नाम के यूजर ने लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed