फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Creepy spiders are falling from the sky in California in nightmare scenario know the reason

Spider Rain: अचानक आसमान से होने लगी मकड़ियों की बारिश! देखकर डर गए लोग, जानिए स्पाइडर रेन के बारे में...

Sat, 07 Oct 2023 04:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के एक छोटे क्षेत्र में आसमान से मकड़ियों की बारिश होने और जमीन पर पहुंचते ही सतह पर चिपक जाने की घटना हुई है। ऐसी कई चौंकाने वाली रिपोर्ट और तस्वीरें सामने आई हैं। 
 

विज्ञापन
Creepy spiders are falling from the sky in California in nightmare scenario know the reason
spiders are falling from the sky in California - फोटो : iStock

विस्तार

Spider Rain: आसमान से बारिश, बिजली और ओलों का गिरना आम बात है। कभी-कभी आपने बारिश में मछलियों के गिरने की भी खबरें पढ़ी और सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी इलाके में मकड़ियों की बारिश के बारे में सुना है? दरअसल, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के एक छोटे इलाके में मकड़ियों की बारिश हुई है, जिसके बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के एक छोटे क्षेत्र में आसमान से मकड़ियों की बारिश होने और जमीन पर पहुंचते ही सतह पर चिपक जाने की घटना हुई है। ऐसी कई चौंकाने वाली रिपोर्ट और तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन


 मकड़ियों की होने लगी बारिश? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के एक छोटे से इलाके में लोगों ने आसमान से सफेद जाल के टुकड़ों को गिरते हुए देखा, जिसमें मकड़ी के बच्चे हैं। एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेसिफिक ग्रोव के रहने वाले एक शख्स ब्रुक शैडवेल का कहना है कि उनके घर के आसपास हर जगह जाल नजर आ रहे थे।  जमीन, झाड़ियों और बिजली तारों से और करीब हर जगह चिपके हैं। यह नजारे बेहद डरावने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Moon Mystery: क्या है चंद्रमा के भीतर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 उनका कहना है कि मकड़ी के जाले देखने में नकली नजर आते हैं। जैसे किसनी ने हैलोवीन स्टोर से खरीदा हो। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी हमने ऐसा कुछ नहीं देखा था। छोटी मकड़ियों के साथ ही यह जाले बहुत रेशमी और चिपचिपे हैं, जिन्हें देखकर डर लग रहा है।


NASA: चांद पर रहने का सपना जल्द हो सकता है पूरा, नासा बनाने जा रहा है चंद्रमा पर घर!

मकड़ियों की बारिश की क्या है वजह? 

सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर फ्रेड लाराबी का कहना है कि ये जाले वो गुच्छे हैं जिनमें मकड़ी अपने बच्चों को रखती हैं। फ्रेड ने समझाया कि मकड़ी के बच्चों का मूल रूप से जहां जन्म हुआ था, वो वहां दूर जाने के लिए इन जालों में घूमते हैं और हवा के सहारे रहने के लिए एक जगह से दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं। 

Rosetta stone: मिस्र के मंदिर में मिले रहस्यमयी पत्थर पर लिखी है देवताओं की भाषा, मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान

यह एक तरह से स्पाइडर रेन 'मास बैलूनिंग' की एक प्रक्रिया है, जहां मकड़ियों का एक झुंड दर्जनों जालों के साथ घूमता है और उड़ता नजर आता है। जब हवा चलने से मकड़ियों को ऊंची सतह पर जाने में सहायता मिलती है। इस प्रक्रिया से मकड़ियां अपने निवास स्थान में सबसे ऊंचे बिंदू तक रेंगती हैं और फिर जालों को घुमाकर एक त्रिकोणीय पैराशूट बना लेती हैं। इससे थोड़े से क्षेत्र में आकाश मकड़ियों से भरा नजर आता है। अगर मौसम की स्थिति में बदलवा बोता है, तो यह मकड़ियां जमीन पर गिरने लगती हैं और ऐसा प्रतीता होता है कि मकड़ियों की बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed