{"_id":"68e3b2d0e44c217eb806b918","slug":"cobra-found-in-noida-society-lift-shocking-video-goes-viral-on-social-media-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: सोसायटी की लिफ्ट में फन फैलाकर बैठा था कोबरा, देखते ही डरकर भागे लोग, नोएडा का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: सोसायटी की लिफ्ट में फन फैलाकर बैठा था कोबरा, देखते ही डरकर भागे लोग, नोएडा का वीडियो हुआ वायरल
Mon, 06 Oct 2025 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:45 PM IST
सार
Viral Video: नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक सोसायटी में संडे सुबह लिफ्ट में एक कोबरा सांप घुस आया। इसके बाद वहा रहने वाले निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचना दिया।
विज्ञापन
सोसायटी की लिफ्ट में फन फैलाकर बैठा था जहरीला कोबरा, देखते ही डरकर भागे लोग
- फोटो : X
विस्तार
Viral Video: दिल्ली-एनसीआर में अक्सर लिफ्ट से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं और इनके वीडियो भी वायरल होते हैं। अब इस बीच लिफ्ट की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहे दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक सोसायटी में संडे सुबह लिफ्ट में एक कोबरा सांप घुस आया। इसके बाद वहा रहने वाले निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचना दिया, जिसके बाद टीम ने बड़ी सूझबूझ के साथ सांप को बिना नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @GreaterNoidaW नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- नोएडा के सेक्टर-168 स्थित सोसायटी की लिफ्ट में मिला सांप, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को किया गया रेस्क्यू। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-168 स्थित Golden Palm सोसायटी की लिफ्ट में मिला सांप, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को किया गया रेस्क्यू। pic.twitter.com/L6f3nCkedY
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 5, 2025
Video: सांड को डंडा मारकर भगा रहे थे बुजुर्ग, तभी उठाकर नाले में पटक दिया और फिर..., वायरल हुआ डरावना वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस सोसायटी के आसपास हरियाली, नाला और अधूरा प्रोजेक्ट होने की वजह से आसपास जंगल-छाड़ियां जैसी स्थिति बनी है। इसकी वजह से इस तरह का खतरा बढ़ जाता है।
Viral Video: पहले तो की बलभर कुटाई, फिर इज्जत बचाने के नाम पर करा दी प्रेमी-प्रेमिका की शादी, देखें वीडियो
वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कोबरा सांप लिफ्ट के फर्श पर कुंडली मारकर बैठा है। मेंटेनेंस टीम वाले बांस की मदद से सांप को जैसे-तैसे ऊपर उठाते हैं और बड़े से प्लास्टिक के डिब्बे में डालते हैं।
Viral Video: स्कूल बंक कर दो लड़कियों के साथ आशिकी फरमाते दिखा लड़का, पब्लिक ने सिखाया ऐसा सबक, देखें वीडियो
सोसायटी के लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे जब लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर रुकी और दरवाजा खुला, तो अंदर कोबरा कुंडली मारकर बैठा था। जहरीले सांप को देखकर लोग डर गए।