फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस से बचने के लिए चीन के लोग अपना रहे अजीबोगरीब तरीके, तस्वीरें वायरल

Mon, 03 Feb 2020 07:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Chinese people are using sanitary pads to bra and plastic bottles as mask to avoid corona virus
अजीबोगरीब मास्क - फोटो : Social media

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस अब दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। चीन में तो इस वायरस ने भयानक रूप ले लिया है। इसकी वजह से वहां अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय भी किए जा रहे हैं, लेकिन सारे उपाय फेल होते नजर आ रहे हैं। चूंकि कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है और चीन में लोगों को फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन अब वहां फेस मास्क की भी कमी हो गई है। इसलिए लोग फेस मास्क के तौर पर अजीबोगरीब चीजों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 



Chinese people are using sanitary pads to bra and plastic bottles as mask to avoid corona virus
अजीबोगरीब मास्क - फोटो : Social media

चीन में कोरोनावायरस से बचने के लिए लोग सैनिटरी पैड और ब्रा जैसी चीजों का इस्तेमाल मास्क के तौर पर कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Improvise. Adapt. Overcome. #coronavirus part 4

A post shared by Shanghai Observed (@shanghaiobserved) on

Chinese people are using sanitary pads to bra and plastic bottles as mask to avoid corona virus
अजीबोगरीब मास्क - फोटो : Social media

कहीं-कहीं तो लोग प्लास्टिक की बोतलों को भी हेलमेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tag a friend to make sure they are hydrated (@miaxisaak)

A post shared by Shanghai Observed (@shanghaiobserved) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese people are using sanitary pads to bra and plastic bottles as mask to avoid corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में भी कोरोनावायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि हाल ही में चीन से केरल लौटा एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित है। उसे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मरीज की हालत स्थिर है और उसपर करीब से नजर रखी जा रही है। इससे पहले 30 जनवरी और दो फरवरी को वुहान से लौटे केरल के दो छात्रों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। 

विज्ञापन
Chinese people are using sanitary pads to bra and plastic bottles as mask to avoid corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चीन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारतीयों को चीन की यात्रा करने से बचना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed