फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   chinese man keeps 300 pythons in flat huge electricity bill exposes secret

Zara Hatke: फ्लैट में शख्स ने पाल रखे थे सैकड़ों अजगर, ऐसे खुली पोल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 24 Jun 2026 04:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 04:00 PM IST
सार

Zara Hatke: चीन में एक फ्लैट के एक भीतर शख्स ने 300 से ज्यादा अजगर पालकर रखे हुए थे। इनकी कीमत करोड़ों में है। पुलिस अधिकारियों ने जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
chinese man keeps 300 pythons in flat huge electricity bill exposes secret
फ्लैट में शख्स ने पाल रखे थे सैकड़ों अजगर, ऐसे खुली पोल - फोटो : AI

विस्तार

Zara Hatke: चीन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां एक शख्स ने फ्लैट के अंदर सैकड़ों अजगर पाल कर रखे थे। बाहर देखने पर सबकुछ सामान्य लग रहा था, जिसकी वजह से किसी को कभी शक नहीं हुआ। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह खुलासा किसी व्यक्ति के कारण नहीं हुआ है, बल्कि बिजली बिल की वजह से हुआ। 

विज्ञापन


कैसे शख्स की खुली पोल? 

दरअसल, यह पूरा मामला चीन के झेजियांग प्रांत के ताइझोउ शहर का है। यहां पर मार्च 2024 में एक बुजुर्ग शख्स ने पहाड़ी क्षेत्र के पास एक बड़ा सा सांप देखा। सांप का रंग और आकार से पता चल गया कि यह इलाके में पाए जाने वाली सामान्य प्रजाति का नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वन्यजीव अधिकारियों ने सांप की जांच की, तो खुलासा हुआ कि वह अजगर था। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताया कि उस इलाके की यह मूल प्रजाति नहीं मिलती है। सबसे बड़ी बात यह है कि मार्च में आमतौर पर सांप खुले में ज्यादा सक्रिय भी नहीं रहते। इसके बाद अधिकारियों को शक हुआ कि यह सांप किसी के घर या फार्म से भागकर पहुंचा है। यहां जांच की कहानी शुरू हुई। पुलिस ने एक सांप विशषेज्ञ की मदद ली। उसने अधिकारियों को बताया कि अजगर को गर्म और नम वातावरण की जरूरत होती है। इसके लिए हमेशा तापमान करीब 20 से 30 डिग्री सेल्सियस बनाकर रखा होता है। इसके कारण बिजली की खपत सामान्य घरों की तुलना में काफी अधिक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: हवा में फुटबॉल को अपने पैरों से कंट्रोल करता दिखा बच्चा, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

इसके बाद पुलिस ने इलाके में स्थिति घरों की बिजली खपत का रिकॉर्ड निकालना शुरू किया। इस दौरान एक फ्लैट पर अधिकारियों की नजर पहुंच गई। इस फ्लैट का मालिक का नाम गुओ था, जो अकेला रहता था और शादी नहीं हुई थी। वह कोई नौकरी भी नहीं करता था। इसके बाद भी उसके घर की बिजली का खर्च असामान्य रूप से ज्यादा था। 

Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


जांच के दौरान पुलिस को एक और सबूत मिला। दी नाम का एक शख्स अक्सर गुओ के घर आता था, तो नियमित तौर कूरियर सेंटर से पार्सल भी लेता था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इन  पार्सलों में सफेद चूहे होते थे, जिन्हें ऑनलाइन खरीदा जाता था। इन चूहों को पालतू सांपों को खिलाने के लिए खरीदा जाता है। इसके बाद में जांच सांपों को बेचे जाने की भी बात पता चली। 

पुलिसा को यकीन हो चुका था कि यह पूरा अवैध सांप पालन और बिक्री है। इसके बाद पुलिस की टीम गुओ के फ्लैट पर पहुंच गई और अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों को होश उड़ गए। फ्लैट में अजगर भरे पड़े थे। एक कमरे में गुओ  निजी सामान था और अन्य अजगरों को रखा गया था। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैट से 309 अजगर बरामद किए। जांच में पचा चला है कि अभी तक गुओ और उसका साथी दी ने 80 अजगर बेचे थे। सभी बरामद किए अजगरों की कीमत करोड़ों में है। 

Viral: आसमान में उड़ते हुए पैराग्लाइडिंग पायलट ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

चीन के कानून के मुताबिक, अजगर संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में शामिल हैं। इनके खरीदने, बेचने, पालने या परिवहन के लिए सरकार की अनुमति जरूरी है। अवैध रूप से ऐसा करने से जेल हो सकती है। आखिरी में स्थानीय अदालत ने आरोपियों को दोषी मानकर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed