फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   China mother cat climbs and crossed over high wall to reach kittens viral video

Cat Viral Video: मां की ममता, बच्चों के लिए पहाड़ जैसी दीवार लांघ गई बिल्ली, जिसने देखा वीडियो पसीज गया दिल

Fri, 07 Aug 2026 08:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 07 Aug 2026 08:59 PM IST
सार

 Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन से एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए बार-बार ऊंची दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आती है। 

विज्ञापन
China mother cat climbs and crossed over high wall to reach kittens viral video
बार-बार गिरने के बाद दीवार पर चढ़ गई बिल्ली - फोटो : @SirAbdullahSidd

विस्तार

 Mother Cat Climbs High Wall Viral Video In Hindi:  हर दिन सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, कुछ हैरान कर देने वाले, तो कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को गहराई से छू जाते हैं। हाल ही में चीन से एक बिल्ली का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो आपको भावुक कर देगा। 

विज्ञापन

Python Video: बच्ची ने 12 फीट के लंबे अजगर को बनाया अपना तकिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
विज्ञापन


वीडियो में एक बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए ऊंची ईंटों की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती दिखाई देती है। दीवार काफी ऊंची होने के कारण वह बार-बार फिसलकर नीचे गिर जाती है, लेकिन फिर भी अपनी कोशिश नहीं छोड़ती। उसका मकसद किसी भी तरह दूसरी तरफ पहुंचकर अपने बच्चों से मिलना होता है। बिल्ली पूरी ताकत लगाकर दीवार पर चढ़ती है, कई बार ऊपर तक पहुंचने के करीब आती है, लेकिन बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी वह दोबारा कोशिश शुरू कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

बता दें कि, नीचे मौजूद कुछ लोग उसकी सुरक्षा के लिए एक बड़ा कंबल पकड़कर खड़े रहते हैं, जिससे अगर बिल्ली गिरे तो उसे चोट न लगे। तो वहीं कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते भी नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि लोग बचाव दल के पहुंचने का इंतजार भी कर रहे थे। 


Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो


इस पल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे मां की ममता और हिम्मत की मिसाल बता रहे हैं। वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर  यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  वह अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए हार मानने को तैयार नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा-  मां का प्यार हर जीव में एक जैसा होता है और अपने बच्चों के लिए कोई भी मां हर मुश्किल का सामना कर सकती है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बिल्ली की हिम्मत की तारीफ की है। 


Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed