{"_id":"5df8ba678ebc3e880c79ca94","slug":"china-folding-man-can-finally-stand-straight-after-life-changing-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 साल बाद सीधा खड़ा हो पाया 'फोल्डिंग मैन', जांघों से चिपक गया था चेहरा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
28 साल बाद सीधा खड़ा हो पाया 'फोल्डिंग मैन', जांघों से चिपक गया था चेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चीन का 'फोल्डिंग मैन'
- फोटो : AsiaWire/Shenzhen University G
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फोल्डिंग मैन' के नाम से जाने जाने वाले चीन के ली हुआ को 28 साल बाद एक नई जिंदगी मिली है। अब वो सीधे खड़े हो सकते हैं। दरअसल, साल 1991 में जब वो 18 साल के थे, उन्हें एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस नाम की एक बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से उनकी कमर झुक गई थी और चेहरा जांघों से चिपक गया था।
2 of 5
चीन का 'फोल्डिंग मैन'
- फोटो : AsiaWire
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुनान प्रांत के योंगझोउ शहर के रहने वाले 46 वर्षीय ली के पास उतने पैसे नहीं थे कि वो अपना इलाज करा सकते। वह अपनी मां के साथ मुश्किल से ही गुजर-बसर करते हैं। जब पिछले पांच सालों में ली की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई और उनकी कमर पूरी तरह से झुक गई तो उनके परिजन शेन्जेन यूनिवर्सिटी जनरल हॉस्पिटल के स्पाइनल सर्जरी विभाग के टीम लीडर प्रोफेसर ताओ हुईरेन से मिले।
3 of 5
चीन का 'फोल्डिंग मैन'
- फोटो : AsiaWire
डॉक्टर ताओ हुईरेन ने ली की चार बार सर्जरी की, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब वो सीधे खड़े हो पा रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, अभी ली को पूरी तरह से ठीक होने में तीन महीने लग जाएंगे। उसके बाद वो बिना किसी सहारे के चल सकेंगे। ली डॉक्टर ताओ हुईरेन का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि उनके बिना अपने पैरों पर सीधा खड़ा हो पाना मेरे लिए संभव नहीं था। वह मेरे रक्षक हैं। मैं उनका और अपनी मां का आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चीन का 'फोल्डिंग मैन'
- फोटो : AsiaWire/Shenzhen University G
बता दें कि एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस एक दुर्लभ प्रकार का गठिया रोग है और माना जाता है कि यह जीन में गड़बड़ी के कारण होता है। इसकी वजह से रीढ़ की हड्डी मुड़ जाती है और गर्दन कठोर हो जाता है। सूजन के कारण हड्डी खराब हो जाती है और शरीर अतिरिक्त कैल्शियम का उत्पादन करने लगता है, कभी-कभी गलत स्थानों पर। इस तरह रीढ़ की हड्डी के मुड़ने को किफोसिस कहा जाता है। अमेरिकी में इस बीमारी से करीब 16 लाख लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चीन का 'फोल्डिंग मैन'
- फोटो : AsiaWire/Shenzhen University G
डॉक्टर ताओ हुईरेन के मुताबिक, ली की सर्जरी करना बेहद ही मुश्किल काम था, क्योंकि इसमें खतरा ज्यादा था। हालांकि कई तरह की जांच के बाद आखिरकार ली का ऑपरेशन करने का फैसला किया गया। डॉक्टर ने बताया कि पहले ली की जांघों की हड्डियों को तोड़ा गया और फिर बाद में जोड़ा गया, क्योंकि उनकी रीढ़ की हड्डियों को सीधा करने का यहीं एक रास्ता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।